एक्सप्लोरर

मेरठ: बच्चियों का यौन शोषण करने वाले हैवान रिटायर्ड अधिकारी समेत दो गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

एसएसपी ने बताया की वायरल हुई सभी वीडियो फुटेज पिछले 6 महीने से लेकर जनवरी माह तक की हैं। उन्होंने बताया कि आशू ने लगभग 6 महीने पहले आरोपी एलआईसी रिटायर्ड अधिकारी के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे।

मेरठ, एबीपी गंगा। मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में रिटायर्ड एलआईसी अधिकारी द्वारा बच्चियों के यौन शोषण मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने ब्लैकमेलर व बच्चियों के यौन शोषण करने वाले हैवान को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी के घर सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले युवक आशु को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

मेरठ: बच्चियों का यौन शोषण करने वाले हैवान रिटायर्ड अधिकारी समेत दो गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

एसएसपी ने बताया की वायरल हुई सभी वीडियो फुटेज पिछले 6 महीने से लेकर जनवरी माह तक की हैं। उन्होंने बताया कि आशू ने लगभग 6 महीने पहले आरोपी एलआईसी रिटायर्ड अधिकारी के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। मगर जब आरोपी अधिकारी ने इन कैमरों की फुटेज स्टोर करनी चाही तो सीसीटीवी कैमरा लगाने वाले युवक आशु ने अश्लील वीडियो को पेन ड्राइव में कॉपी करके उल्टा आरोपी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आशु अपने मकसद में कुछ हद तक कामयाब भी रहा और आरोपी को धमका कर कुछ रकम भी ऐंठ ली। मगर एक समय आने पर जब आरोपी रिटायर्ड अधिकारी ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरा लगाने वाले आशु को रकम देने से इंकार कर दिया तो उसने इस पूरे कांड की सीसीटीवी फुटेज मीडिया में वायरल कर दी।

एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया आरोपी आशु को आईटी एक्ट, साक्ष्यों को छिपाने और आरोपी को ब्लैकमेल करने की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ मुख्य आरोपी एलआईसी के रिटायर्ड अधिकारी विमल कुमार को नाबालिग और बालिग पीड़िताओं के साथ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने घर पर गरीब और घर की सफाई आदि करने वाली बच्चियों को कई तरह के प्रलोभन देकर बुलाया करता था। इसके बाद उन्हें लालच देकर उनके साथ गलत काम किया करता था।

मेरठ: बच्चियों का यौन शोषण करने वाले हैवान रिटायर्ड अधिकारी समेत दो गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

एसएसपी का कहना है कि आरोपी ने बताया कि उसने लगभग तीन नाबालिग और तीन बालिग पीड़िताओं का शोषण किया है। किशोरियों और युवतियों को अपने जाल में फंसा कर आरोपी के चंगुल में फंसाने वाली कुछ महिलाओं को भी चिन्हित किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

बताते चलें कि जागृति विहार निवासी एलआईसी के रिटायर्ड अधिकारी के कुछ अश्लील फोटो वायरल हुए थे। जिनमें आरोपी कुछ मासूमों के साथ बेहद आपत्तिजनक हालात में नजर आ रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी को हिरासत में ले लिया था। इस पूरे घटनाक्रम में जहां आरोपी ने अपनी अमानवीय हरकत से मानवता को शर्मसार किया है। वहीं, उसके अपराध को छुपाने में आरोपी के घर सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले आशु का अपराध भी कम नहीं है। यदि आशू पूरा प्रकरण संज्ञान में आने पर 6 महीने पहले ही मामले की जानकारी पुलिस को देता तो शायद कई मासूम उस अधेड़ वहशी की हवस का शिकार होने से बच सकती थी। बहरहाल, अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। इस मामले में पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं, जिसमे पहली एफआईआर मासूम बच्चियों की तरफ से है, दूसरी चाइल्ड हेल्प लाइन की केअर टेकर की तरफ से है और तीसरी एफआईआर विमल चंद की तरफ से आशु पर ब्लैकमेलिंग की कराई गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget