एक्सप्लोरर

UP: रिटायर हो चुका कर्मचारी दफ्तर में संभाल रहा है जिम्मेदारी, अफसरों ने दी ये सफाई

यूपी के फतेहपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सेवानिवृत हो चुके सरकारी कर्मचारी अभी भी ड्यूटी कर रहा है. इसके अलावा उसके पास विभाग की अहम जिम्मेदारी है. वहीं, इस बारे में जब जिम्मेदार अफसरों से बात की गई तो वे कहने लगे कि लोगों को काम सिखाने आते हैं.

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले में रुरल इंजीनियरिंग विभाग यानी (आरईएस) में सरकारी नियमों की खुलेआम जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. विभाग के प्रमुख और अधिशाषी अभियंता नीरज कुमार नियमों को ताक पर रखकर रिटायर्ड दागी कर्मचारी रविंद्र सिंह को ना केवल नियमित दफ्तर बुला रहे हैं, बल्कि उसे अभी भी सारी वित्तीय जिम्मेदारियां दे रखी हैं. दफ्तर खुलते ही रिटायर्ड कर्मचारी ऑफिस पहुंचता है और सारा विभागीय कार्य करना शुरू कर देता है. 

रविंद्र सिंह पर लगा है बड़ा घोटाले का आरोप

फ़तेहपुर में रूरल इंजीनियरिंग विभाग यानी (आरईएस) में वरिष्ठ सहायक के पद से पिछले साल नवंबर महीने में रिटायर हुए रविंद्र सिंह पर साल 2001 में विभाग में घोटाले के बड़ा आरोप लगा था. शासन की तरफ से टीम गठित कर कराई गई जांच में रविंद्र सिंह दोषी पाया गया. जिसके बाद इसे निलंबित कर दिया गया था. वर्ष 2004 में कार्रवाई के तौर पर उससे घोटाले की बड़ी धनराशि की रिकवरी भी कराई गई थी. जिसके बाद शासन ने साफ निर्देश दिए थे कि किसी भी हालत में भविष्य़ में रविंद्र सिंह से वित्तीय कार्य ना लिए जाए, लेकिन वर्तमान एक्जक्यूटिव इंजीनियर नीरज कुमार पूरी दबंगई से शासन के नियमों को धता बताकर योगी सरकार की करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की नीति को पलीता लगा रहे है. आरोप है कि विभाग से रिटायर रविंद्र सिंह की ठेकेदारों के बीच अच्छी पैठ है, और वो ठेकादरों और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के बीच रिश्वत की सेटिंग कराता है. इसीलिए साहब ने उसे रिटायरमेंट के बाद भी वित्तीय जिम्मेदारी दे रखी है. वहीं, जब इस मामले में दफ्तर में विभागीय कार्य कर रहे रिटायर्ड कर्मचारी रविन्द्र सिंह से सवाल किया गया तो उनका कहना था कि वह दफ्तर के अन्य कर्मचारियों को विभागीय कामकाज के तौर तरीके नहीं मालूम है, वह उन्हें सिखाने आते हैं. 

कर्मचारियों को काम सिखाने आता है रविंद्र

जब हमने विभाग के एक्जक्यूटिव इंजीनियर नीरज कुमार से सवाल पूछा कि, आखिर रिटायर्ड कर्मचारी दफ्तर में पूर्व के भांति क्यों विभागीय कार्य कर रहा है. इस पर जवाब देते हुए एक्जक्यूटिव इंजीनियर ने सरकार के कामकाज पर ही सवाल खड़े कर दिए. उनका कहना है कि विभाग के कई कर्मचारी रिटायर्ड हो चुके हैं. उनके रिटायरमेंट के बाद विभागीय कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है. जिस संबंध में उन्होंने शासन को पत्र भी लिखा, लेकिन अभी तक कर्मचारियों की तैनाती नहीं की गई. फिर जो कर्मचारी हैं भी उन्हें विभागीय कार्यों का ही ज्ञान नहीं है. ऐसे में यदि रिटायर्ड कर्मचारी वित्तीय जिम्मेदारियों को संभालकर अन्य कर्मचारियों को कार्य करना सीखा रहा है तो इसमें क्या बुराई है. रही बात विभागीय घोटाले की तो उसने सरकारी धनराशि सरकार के खजाने में जमा कर दिया है. ऐसे में अब वह दोषी नही है. रूरल इंजीनियरिंग विभाग में हो रहे इस गड़बड़झाले की जिले में हर तरफ जोरों पर चर्चा है.

क्या विभाग में कोई बड़ा गड़बड़झाला

विभाग के एक्जक्यूटिव इंजीनियर नीरज कुमार के कृपा पात्र रिटायर्ड वरिष्ठ सहायक रविन्द्र सिंह के कारनामों पर जब हमने जिले के जिम्मेदार अधिकारियों से बात करनी चाही तो वह भी जांच के बाद कार्रवाई कराए जाने का दावा तो कर रहें है, लेकिन आधिकारिक तौर पर मीडिया को बयान देने से बच रहे हैं. ऐसे में सवाल उठना लाज़िम है कि, अपने कमाऊपूत के रिटायरमेंट के बाद भी विभाग के अधिकारी क्यों मोह नहीं भंग कर पा रहें, या फिर विभाग में कोई बड़ा गड़बड़झाला है. 

ये भी पढ़ें.

यूपी में कोरोना कर्फ्यू से मुक्त हुए 64 जिले, अब सिर्फ इन 11 जिलों में लागू हैं पाबंदियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत के जमीन वाले ट्वीट पर सियासत, 3 साल बाद सोशल मीडिया का सहारा क्यों?
ऋषभ पंत के जमीन वाले ट्वीट पर सियासत, 3 साल बाद सोशल मीडिया का सहारा क्यों?
दिल्ली-झारखंड की तरह यूपी में भी आंदोलन की तैयारी, लखनऊ में बना जस्टिस मोर्चा
दिल्ली-झारखंड की तरह यूपी में भी आंदोलन की तैयारी, लखनऊ में बना जस्टिस मोर्चा
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी

Embed widget