एक्सप्लोरर

UP Panchayat Chunav 2021 Reservation: यूपी में पंचायत चुनाव के लिये आज जारी हो सकती है आरक्षण सूची

UP Panchayat Chunav 2021 Reservation List: यूपी में पंचायत चुनाव के तहत आने वाले पदों के लिये पंचायती राज विभाग आज आरक्षण सूची जारी कर सकती है. इसका सभी को बेसब्री से इंतजार है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. वहीं, आज आरक्षित सीटों को लेकर सूची भी जारी की जा सकती है. इसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. इसके जारी होने के बाद, आठ मार्च तक लोग अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. इन सबके निस्तारण के बाद 14 मार्च तक अंतिम आरक्षित सूची जार कर दी जाएगी.

जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत अध्यक्ष पद को छोड़कर बाकी सभी पांच सीटों के लिए आरक्षण की सूची जारी की जाएगी. इनमें, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान होंगे. बता दें कि, जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण की सूची पहले ही जारी हो चुकी है.

पारदर्शी प्रक्रिया का दावा

पंचायती राज विभाग सूची जारी करने के लिये सक्रिय रुप से अपनी भूमिका निभा रहा है. आरक्षण पर निवर्तमान प्रधानों सहित पंचायत चुनाव लड़ने के संभावित उम्मीदवारों की नजरें इस पर टिकी हैं. विभाग का कहना है कि, पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है. पंचायत राज विभाग पिछले करीब 10 दिनों से आरक्षण सूची तैयार करने में लगा है. लगभग सभी सीटों का आरक्षण फाइनल कर लिया गया है. मंगलवार को शासन के निर्देश पर सीटवार आरक्षण जारी कर दिया जाएगा. विभाग इससे पहले जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम के साथ तैयार किए गए आरक्षण पर चर्चा करेगा.

इस तरह होगा आरक्षण

आपको बता दें कि, प्रदेश में 3051 पद जिला पंचायत सदस्य , 826 ब्लॉक प्रमुख, 75 हजार 855 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हैं. वहीं, 58 हजार 194 ग्राम प्रधानों के और 7 लाख 31 हजार 813 पद ग्राम पंचायत सदस्यों के हैं. नियम के मुताबिक, चुनाव में एक प्रतिशत अनुसूचित जनजाति , 21 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षण का प्रवधान है. शेष 51 प्रतिशत सीटें सामान्य के लिए होंगी.

ये भी पढ़ें.

गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने फ्लाई ओवर की एक सड़क खोली, आम लोगों को बड़ी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget