एक्सप्लोरर

साल 2020 में बदल जाएगी राहु की चाल, जानें- किन बातों को ध्यान में रखकर रह सकते हैं सावधान

राहु वर्ष 2020 की शुरुआत से लेकर 23 सितंबर 2020 को सुबह 8:20 बजे तक मिथुन राशि में विराजमान रहेगा। राहु-केतु को जन्म से ही वक्री ग्रह माना जाता है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। साल 2020 में राहु का राशि परिवर्तन एक बड़ी ज्योतिषीय घटना है। राहु के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ेगा। ज्योतिषशास्त्र में राहु-केतु को हमारे जीवन के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव का मुख्य जिम्मेदार माना गया है। राहु और केतु दोनों एक दूसरे के विपरीत बिंदुओं पर समान गति से गोचर करते हैं।

राहु चंद्रमा का उत्तरी कटान बिंदु है जो सांसारिक व भौतिक सुखों में रुचि पैदा करने में सक्षम है। केतु चंद्रमा का दक्षिणी कटान बिंदु है जो आध्यात्मिक रुचियों व कार्यों को बढ़ाने में सक्षम है। राहु-केतु को जन्म से ही वक्री ग्रह माना जाता है।

साल 2020 में बदल जाएगी राहु की चाल, जानें- किन बातों को ध्यान में रखकर रह सकते हैं सावधान

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक क्रूर ग्रह माना गया है। राहु के अशुभ प्रभाव के कारण जातकों को कई तरह के मानसिक और शारीरिक कष्टों को सहना पड़ता है। राहु वर्ष 2020 की शुरुआत से लेकर 23 सितंबर 2020 को सुबह 8:20 बजे तक मिथुन राशि में विराजमान रहेगा। इसके बाद यह वृषभ राशि में गोचर करेगा। तो चलिए आपको बताते हैं सभी राशियों पर राहु का प्रभाव किस तरह से पड़ेगा।

मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर शुभ परिणामकारी रहेगा। इसके प्रभाव से आपके साहस में वृद्धि होगी। लेकिन वैवाहिक जीवन में आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। भाइयों से कुछ वैचारिक मतभेद एवं मनमुटाव रहेगा। हालांकि मित्रों से सहयोग तथा प्रेम बना रहेगा। आपको इस समय अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य तथा आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

वृष राशि गोचर के प्रभाव से आपका आर्थिक जीवन प्रभावित होगा। परिवार में भी कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। बोलते समय सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। वाणी शत्रुओं पर संघर्ष के बाद विजय प्राप्त की जा सकती है।

मिथुन राशि इस वर्ष आपको शारीरिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आपको निर्णय लेने में कठिनाई होगी। किसी अंजान चीज को लेकर बेचैनी रह सकती है। सभी के साथ स्नेह तथा समझौतावादी दृष्टिकोण रहेगा, गृहस्थ सुख में कुछ कमी रहेगी।

कर्क राशि इस साल आपके विदेश यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। लेकिन आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। यदि खर्चों पर आपका नियंत्रण नहीं रहेगा तो कर्ज लेने की स्थिति भी आ सकती है। धन की चिंता के कारण मानसिक तनाव रहेगा। धन कमाने के अनैतिक मार्ग आकर्षित करेंगे जिससे आपको बचना है।

सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर शुभ परिणामकारी रहेगा। इसके प्रभाव से आपकी आमदनी में इजाफा होगा। राहु की यह स्थिति राजयोगकारी है। विपरीत परिस्थितियों में भी आप आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय नहीं है। पढाई में मन नहीं लगेगा तथा मन विचलित रहेगा। विद्या में बाधा आने के योग हैं।

कन्या राशि इस साल आपको कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बनते काम बिगड़ सकते हैं। अध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। राहु हानि नहीं करेगा। इस समय आपको धन, यश एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। यदि राजनीति में हैं तो आपका महत्वपूर्ण हस्तक्षेप रहेगा। इस समय आप जोखिम भरे कार्य हाथ में लेने से नहीं डरेंगे। भवन एवं वाहन का सुख मिल सकता है।

तुला राशि इस वर्ष आपको भाग्य की बजाय अपनी मेहनत पर ही भरोसा करना होगा। क्योंकि राहु की पैनी दृष्टि आपके किस्मत के सितारों को कमजोर करेगी। निर्णय लेने में बुद्धिमता का परिचय दें।

वृश्चिक राशि यदि आप किसी शोध के कार्य में लगे हैं तो राहु का गोचर आपको उसमें सफलता दिलाएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए आप आगे बढ़ेंगे तथा सफलता एवं यश प्राप्त करके अपने परिजनों का नाम रोशन करेंगे। इस समय शत्रुओं का नाश करने में आप सफल रहेंगे, परंतु स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।

धनु राशि पार्टनरशिप में कार्य करना बहुत अधिक फायदे का सौदा नहीं होगा। यह गोचर लाइफ पार्टनर से मतभेद का कारण भी बन सकता है। प्रेम संबंधों में निराशा मिलेगी। परिश्रम के साथ किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। स्वभाव में थोड़ी उग्रता बढ़ेगी, संयम से काम लें।

मकर राशि राहु के गोचर से आपके कर्ज में वृद्धि हो सकती है। इस वर्ष आपके शत्रु आपके ऊपर हावी रहेंगे। आपको उनके कुचक्र से बचना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि कोई रोग होगा भी तो ठीक होने की प्रबल संभावना रहेगी। खर्चे बढ़ेंगे तथा स्वभाव में साहस तथा वीरता की अधिकता रहेगी। आप निर्भीक होकर निर्णय लेंगे तथा अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि इस वर्ष आपकी संतान को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप छात्र हैं तो उच्च शिक्षा में आपको दिक्कतें आ सकती हैं। भाइयों के साथ वैचारिक मतभेद तथा कार्यव्यापार में रुकावट आ सकती है। इस समय वाणी मधुर रहेगी। चतुराई के साथ आप अपने बिगड़े हुए कार्य पूरा करेंगे। बुद्धिबल सामान्य से अधिक रहेगा।

मीन राशि इस साल आपकी माता जी को शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके सुखों में भी कमी आ सकती है। राहु की यह स्थिति शुभ नहीं है। भूमि, भवन एवं वाहन सुख के लिए समय अनुकूल है, परंतु सभी भौतिक सुख-सुविधाओं के होते हुए भी परेशानी बढ़ेगी। पिता के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC के नए नियमों का विरोध, हरिद्वार से दिल्ली तक संतों का मार्च, 8 मार्च को रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन
UGC के नए नियमों का विरोध, हरिद्वार से दिल्ली तक संतों का मार्च, 8 मार्च को रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन
Dehradun News: राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, बेलगाम बाइक की टक्कर से हुई रैपिडो चालक की मौत
देहरादून: राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, बेलगाम बाइक की टक्कर से हुई रैपिडो चालक की मौत
यूपी: होली से पहले लगभग 77 हजार घरों की बिजली कटी, नोएडा-गाजियाबाद भी शामिल, जानें पूरा मामला
यूपी: होली से पहले लगभग 77 हजार घरों की बिजली कटी, नोएडा-गाजियाबाद भी शामिल, जानें पूरा मामला
Lucknow News: लखनऊ में ब्राह्मण सम्मेलन में मंच पर पहुंचे डॉ. दिनेश शर्मा तो हुआ हंगामा, UGC को लेकर नारेबाजी
लखनऊ में ब्राह्मण सम्मेलन में मंच पर पहुंचे डॉ. दिनेश शर्मा तो हुआ हंगामा, UGC को लेकर नारेबाजी

वीडियोज

US-Israel Iran War: 27 अमेरिकी ठिकाने तबाह होने पर ईरान पर भड़के Donlad Trump!| Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: Khamenai की मौत के बाद चीन ने इजरायल से की अपील। Trump । Netnyahu | Breaking
बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
'नेट रन रेट नहीं बल्कि...', पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बरसे शोएब अख्तर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
'नेट रन रेट नहीं बल्कि', पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बरसे शोएब अख्तर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
Embed widget