एक्सप्लोरर

आगरा लोकसभा सीट के एक और बूथ पर दोबारा होगा मतदान, जानें- कहां हुई थी गलती

निर्वाचन आयोग ने रिपोलिंग का निर्देश जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार छह मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक बूथ संख्‍या 466 पर दोबारा से मतदान होगा।

आगरा, एबीपी गंगा। आगरा लोकसभा क्षेत्र के एक बूथ पर फिर से मतदान होगा। आगरा छावनी विधानसभा के बूथ 466 में छह मई को रिपोलिंग होगी। 17 वीं लोकसभा के लिए द्वितीय चरण में 18 अप्रैल को आगरा में मतदान हुआ था। आगरा छावनी के कोटली की बगीची स्थित कांशीराम उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय बूथ संख्‍या 466 पर मतदान के दौरान सुबह करीब साढ़े 11 बजे ईवीएम मशीन खराब हो गई थी।

मॉकपोल की मशीनों के साथ रख दिया गया

पीठासीन अधिकारी तुलसीराम के निर्देश पर दस मिनट बाद दूसरी ईवीएम मशीन मतदान के लिए लगा दी गई। पहली ईवीएम मशीन से काफी वोट पड़ चुके थे। इसके बाद दूसरी ईवीएम मशीन से वोट डाले गए। शाम को मतदान का समय खत्‍म होने के बाद ईवीएम मशीनों को सील कर दिया गया। बूथ से मशीनों को जमा करने के लिए सदर तहसील लाया गया। यहां अमीन सुनील चौहान ने पहली मशीन को स्‍ट्रांग रूम में जमा नहीं किया। उसे मॉकपोल की मशीनों के साथ रख दिया। इसके बाद स्‍ट्रांग रूम को बंद कर दिया गया।

निर्वाचन आयोग को किया सूचित

30 अप्रैल को 19 मई को होने वाले आगरा उत्‍तर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मॉकपोल की मशीनें निकाली गईं। इन मशीनों में से एक ईवीएम मशीन सील पैक दिखी। इसकी जानकारी रिटार्निंग ऑफिसर और सीडीओ रविंद्र कुमार को दी गई। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत निर्वाचन आयोग को सूचित किया। शनिवार दोपहर निर्वाचन आयोग ने रिपोलिंग का निर्देश जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार छह मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक बूथ संख्‍या 466 पर दोबारा से मतदान होगा। मामले में अमीन को निलंबित कर दिया गया है और एआरओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कुल कितने वोटर

बूथ संख्‍या- 466

कुल वोटर- 1253

पहली ईवीएम से वोट- 317

दूसरी ईवीएम से वोट- 259

कुल वोट पड़े- 576

पहले भी हो चुकी है गड़बड़ी

ईवीएम में गड़गड़ी के चलते ही 27 अप्रैल को एत्‍मादपुर विधानसभा के बूथ संख्‍या 455 पर भी रिपोलिंग हो चुकी है। यहां पीठासीन अधिकारी की लापरवाही के चलते दोबारा मतदान की नौबत आई थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
Cloud Burst in Dharali: आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget