एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: रविशंकर प्रसाद ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना, कहा- 'लोगों ने पीएम मोदी के काम को देखा हैं'

UP News: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा यूपी के सियासत में दो लड़के पहले भी साथ आए थे. लेकिन जनता ने इन्हें हर मौके पर पूरी तरह नकार दिया.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर अब कुछ ही दिन बचे है. बुधवार को बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर सियासी निशाना साधते हुए कहा है कि दिन में सपने देखने में कोई बंदिश नहीं है. यूपी की सियासत में ये दोनों लड़के पहले भी साथ आए थे. बहन जी भी साथ आईं थी. लेकिन इसके बावजूद जनता ने इन्हें हर मौके पर पूरी तरह से नकार दिया.

रविशंकर प्रसाद ने इस मौके पर कहा कि जल्द ही प्रयागराज कलस्टर की बची तीन लोकसभा सीटों फूलपुर, इलाहाबाद और कौशांबी के भी प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे. उन्होंने दावा किया कि यूपी में बीजेपी और सहयोगी दल सभी अस्सी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे. लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम को देखा है. बीजेपी पूरे देश में 400 से भी ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी.

'लोगों ने पीएम मोदी के काम को देखा हैं'
रविशंकर प्रसाद के मुताबिक देश बदल चुका है. दुनिया बदल गई है. लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम देखा है. उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह ऐसे लोग हैं जो कि वोट बैंक के लिए इतने परेशान हैं कि निमंत्रण मिलने के बाद भी अयोध्या में प्रभु श्री राम के लोकार्पण में शामिल नहीं हुए. उन्होंने कहा है कि वोट बैंक की राजनीति के चलते ही विपक्षी पार्टियां सीएए का विरोध कर रही हैं. लेकिन सीएए किसी की नागरिकता छीनने का नहीं, बल्कि नागरिकता देने का कानून है.

'पार्टी को एक-एक कार्यकर्ता की चिंता'
रविशंकर प्रसाद ने इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि इस बार के चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन बहुत शानदार होगा.बीजेपी देश भर में 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी, क्योंकि पार्टी एक-एक कार्यकर्ता की चिंता करती है.जनता के सुख दुख में उनके साथ खड़ी रहती है.

ये भी पढ़ें: Ramdan 2024: अल्‍लाह की इबादत में बीता दिन, 13 घंटा 21 मिनट का रहा दूसरा रोजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
CM योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन
CM योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
Embed widget