एक्सप्लोरर

हाथ जोड़कर खड़े हुए सांसद रविकिशन, इंजीनियरों को काम में तेजी लाने का देना पड़ा वचन

गोरखपुर के सांसद रविकिशन एनएचआई के इंजीनियरों के सामने काम में तेजी लाने के लिए हाथ जोड़कर खड़े हो गए. रविकिशन ने कहा कि वे फिर आएंगे और यहां के कार्य का निरीक्षण करेंगे.

गोरखपुर, नीरज श्रीवास्तव: एनएचआई के इंजीनियर गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर उस समय सकते में आ गए जब गोरखपुर के सांसद रविकिशन उनके सामने काम में तेजी लाने के लिए हाथ जोड़कर खड़े हो गए. उन्‍होंने इंजीनियरों से वचन देने को कहा कि वे काम में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं लाएंगे. सकते में आए इंजीनियरों को भी उन्‍हें काम में तेजी लाकर फोरलेन के निर्माण कार्य को जल्‍द से जल्‍द पूरा करने का वचन देना पड़ा. रविकिशन ने कहा कि वे फिर आएंगे और यहां के कार्य का निरीक्षण करेंगे.

सकते में आ गए अधिकारी गुरु गोरक्षनाथ की नगरी को बाबा विश्वनाथ की नगरी से जोड़ने वाले एनएच 29 मार्ग का एनएचआई की तरफ से कराए जा रहे निर्माण कार्य में देरी की गोरखपुर के सांसद रविकिशन को जानकारी हुई. वे बुधवार को नौसड़ के बाघागाड़ा में फोरलेन के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. वहां पर उन्‍होंने एनएचएआई के इंजीनियरों को भी बुला लिया. वे पैदल ही सड़क के निर्माण कार्य को देखने के लिए बढ़ने लगे. ये देखकर अधिकारी भी सकते में आ गए.

समय से काम पूरा का वचन अधिकारी बार-बार उन्‍हें समझाने का प्रयास करने लगे. लेकिन, रविकिशन हर बार उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े हो जाते. वे इंजीनियरों को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के तेजी के साथ समय से कार्य को पूरा करने के निर्देशों को बार-बार याद दिलाते. अधिकारी भी उनकी बातों को सुनकर बार-बार हामी भरते रहे. लेकिन, रविकिशन कहां मानने वाले भला. वे तब तक अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर उन्‍हें शर्मिंदा करते रहे जब तक अधिकारियों ने उन्‍हें समय से काम पूरा नहीं कर लेने का वचन नहीं दे दिया. उसके बाद रविकिशन वहां से वापस लौटे.

जनता के पैसे का सदुपयोग हो रहा है कि नहीं रविकिशन ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के कार्य को देखने के लिए आए थे. स्‍थानीय पार्षदों से काम में लापरवाही की शिकायत के बाद अब अधिकारियों ने उन्‍हें वचन दिया है कि योगी जी के निर्देशों को ध्‍यान में रखते हुए वे समय से काम को पूरा करेंगे. उन्‍होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का काम ही क्‍या है. वे मौके पर जाकर देखें कि काम की गति क्‍या है. जनता के पैसे का सही से सदुपयोग हो रहा है कि नहीं, यही देखने यहां आया हूं.

फिर करेंगे निरीक्षण  रविकिशन ने कहा कि अधिकारियों ने वचन दिया है कि वे सही से काम को निश्चित समय पर पूरा करेंगे. मैंने कहा है कि ''मैं फिर वहां पर आऊंगा और कार्यों का निरीक्षण करूंगा.'' इस दौरान एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री प्रकाश पाठक, अथॉरिटी इंजीनियर विनोद राय, टीम लीडर अथॉरिटी इंजीनियर आशीष कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र सिंह पार्षद रणजीत सिंह जुगनू, पीआरओ पवन दुबे सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन खत्म, सिर्फ रविवार को रहेगी पूर्ण तालाबंदी

लखनऊ: नाबालिग लड़की ने मां और भाई को मारी गोली, बोली- दिखाई देते हैं भूत, करते हैं कंट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget