एक्सप्लोरर

राम मंदिर के भूमि पूजन पर रावण मंदिर में भी जश्न की तैयारी, पुजारी बांटेंगे मिठाई

महंत रामदास ने एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, "अगर रावण ना होता, तो कोई भी श्रीराम को नहीं जानता और अगर राम नहीं होते तो दुनिया को रावण के बारे में नहीं पता चलता."

अयोध्या. अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन का बरसों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. लाखों-करोड़ों लोगों को इस पल का बेसब्री से इंतजार है. जगह-जगह पर राम भक्त आज उत्सव मनाने की तैयारी में लगे हैं. यहीं नहीं, दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में भी रावण मंदिर के पुजारी को इस शुभ घड़ी का बेसब्री से इंतजार है. बिसरख इलाके के रावण मंदिर के पुजारी महंत रामदास ने कहा कि भूमि पूजन के बाद वे लोगों में मिठाई बांटेंगे.

महंत रामदास ने कहा, "अगर रावण ना होता, तो कोई भी श्रीराम को नहीं जानता और अगर राम नहीं होते तो दुनिया को रावण के बारे में नहीं पता चलता." महंत रामदास राम मंदिर के शिलान्यास से बेहद खुश हैं. वो कहते हैं, "राम मंदिर के शिलान्यास के बाद मैं लोगों में लड्डू बांटकर खुशी मनाऊंगा."

"रावण भी लोगों की मर्यादाओं का ख्याल रखता था" महंत रामदास रावण की भी तारीफ करते हैं. उन्होंने कहा कि रावण सीता हरण के बाद उन्हें अपने महल नहीं ले गए, वे उन्हें अशोक वाटिका ले गए. रावण ने माता सीता की सुरक्षा के लिए महिलाओं को तैनात किया. अगर भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है तो मेरा मानना है कि रावण भी लोगों की मर्यादा का ख्याल रखता था.

उन्होंने आगे बताया कि लोकोक्तियों के मुताबिक, बिसरख रावण का जन्म स्थान है. इसीलिए इसे रावण की जन्मभूमि कहते हैं. उन्होंने बताया कि मंदिर में रावण के साथ-साथ भगवान शिव, पार्वती और कुबेर की मूर्तियां भी रखी हुई हैं. मंदिर में आने वाले करीब 20 फीसदी श्रद्धालु रावण की पूजा करते हैं.

यह भी पढ़ें-

राम मंदिर भूमि पूजन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर जलाए दीये, अधिकारी रहे मौजूद

Bhumi Pujan: जानिए अयोध्या में हनुमानगढ़ी, सरयू नदी और राम मंदिर पर कैसा रहेगा माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget