एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: मिड डे मील में बने दाल-चावल में निकला मरा हुआ चूहा, 9 बच्चे बीमार

मिड डे मिल में लापरवाही बरतने के मामले थम नहीं रहे हैं। अब मुजफ्फरनगर में एक स्कूल के लिये पकाये गये मिड डे मील में चूहा निकला। यही नहीं ये खाना बच्चों को परोसा गया और खाना खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

मुजफ्फरनगर, एबीपी गंगा। मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्कूल में मिड डे मील खाने से 9 बच्चे बीमार पड़ गए। आनन फानन में बीमार बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जिसके बाद मिड डे मील की गहनता से जांच पड़ताल की गई तो मिड डे मील में एक मरा हुआ चूहा निकला। खाना पकाने को लेकर इतनी लापरवाही बरती गई की मिड डे मील में चूहा पका दिया गया। बताया जा रहा है कि यह मिड डे मील हापुड़ की एक संस्था जन कल्याण सेवा समिति द्वारा स्कूल में लाया जाता है।

दरअसल मामला मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद पचेंडा स्थित जनता इंटर कॉलेज का है। जहां पर जब बच्चों को मिड-डे मील परोसा गया तो बच्चों की मिड डे मील खाने से हालत बिगड़ गई। बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जिसके बाद मिड डे मील की जांच की गई , तो मिड डे मील में चूहा निकला। आज मिड डे मील के मेन्यू में दाल-चावल पकाए गए थे ,और उसी दाल चावल में चूहे को भी पका दिया गया। बाकायदा दाल में चूहे के साथ पकाने के बाद मिड डे मील स्कूल में भिजवा दिया गया। जहां पर मिड डे मील में बना दाल चावल बच्चों को परोस दिया गया और बच्चों ने भी मिड डे मील का खाना खा लिया।

खाना खाने के तुरन्त बाद एक अध्यापक सहित 9 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के आदेश के बाद बीएसए और एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच पड़ताल की, बताया जा रहा है कि यह मिड डे मील हापुड़ की एक संस्था जन कल्याण सेवा समिति द्वारा स्कूल में लाया जाता है। हालांकि अभी तक पूरे मामले में किसी भी लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। अधिकारी जांच की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- 'PDA प्रहरी इसे रोकें'
UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- 'PDA प्रहरी इसे रोकें'
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget