एक्सप्लोरर

मेरठ: पुलिस पर रेप पीड़िता के संगीन आरोपों के बाद हड़कंप, FIR लिखने के लिये पचास हजार की रिश्वत ली गई, पढ़ें सनसनीखेज मामला

मेरठ पुलिस पर रेप पीड़िता ने बेहद गंभीर आरोप लगाये हैं. पीड़िता की माने तो उसके मुताबिक पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिये डेढ़ से दो लाख रुपये लिये. पीड़िता ने धमकी दी है कि अगर आरोपी पकड़े नहीं गये तो वह आत्मदाह कर लेगी.

मेरठ. मेरठ में खाकी वर्दी पर गंभीर आरोप लगे हैं. यहां रेप पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर खरखौदा पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुये कहा कि पुलिस रेप की एफआईआर दर्ज कराने के लिए 50000 रुपये लिये, वहीं, आरोपियों को गिरफ्तार न करने के लिए उनसे डेढ़ से दो लाख रुपये लिये. इसके अलावा पीड़िता ने कहा कि पुलिस आरोपियों को अगर एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार नहीं करती तो वह आत्महत्या कर लेगी. इन आरोपों पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी. जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. लेकिन पैसे देकर एफआईआर दर्ज कराना भी एक अपराध है और अगर पीड़िता यह बात खुद कह रही है तो वह भी इस अपराध की दोषी है.

पीड़िता ने दी आत्मदाह की धमकी

आपक बता दें कि पीड़िता एसएसपी दफ्तर पर पहुंचकर गुहार लगा रही है कि उसके गुनहगारों को पुलिस पकड़ने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है. पीड़िता ने कहा कि अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेगी. एबीपी गंगा से खास बातचीत में पीड़िता ने बताया कि खरखौदा थाना पुलिस ने उससे एफआईआर दर्ज करने के नाम पर पचास हजार की रिश्वत ली, वहीं, आरोपियों को गिरफ्तार न करने के लिए पुलिस को डेढ़ से दो लाख दिए. यही वजह है कि पैसों के चक्रव्यूह में फंसी खरखौदा पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

मामले की होगी जांच

फिलहाल इस पूरे प्रकरण में पुलिस अधिकारियों की माने तो पीड़िता ने जो भी आरोप लगाए हैं, वह निराधार हैं. फिर भी आरोपों की जांच की जाएगी. वहीं आरोपियों की तलाश पुलिस लगातार कर रही है. उन्हें पकड़ने के लिये टीम लगाई गई हैं और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

जहां एक तरफ प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को लेकर के सख्ती का बात कर रही है, वहीं, अधिकारी महिला सुरक्षा को लेकर कितने जागरूक हैं, इसका अंदाजा महज इस खबर से लग सकता है. पीड़िता को न्याय पाने के लिए क्या-क्या करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें.

बागपत: 'मकान बिकाऊ है', अपराधी की धमकी के बाद परिवार ने लगाया पोस्टर, पुलिस प्रशासन ने बताई दूसरी वजह

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget