एक्सप्लोरर

एसपी दफ्तर के बाहर खुद को आग लगाने वाली दुष्कर्म पीड़िता की मौत

कानपुर के अस्पताल में भर्ती रेप पीड़िता की मौत हो गई है। पीड़िता ने एसपी दफ्तर के बाहर खुद को आग लगा ली थी।

कानपुर, एबीपी गंगा। कानपुर के अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता की शनिवार रात मौत हो गई। पीड़िता ने उन्नाव के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दफ्तर के बाहर खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली थी। आग से झुलसने के कारण महिला गंभीर रूप से जल गई थी जिसके बाद उसे लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती ने अवधेश सिंह नाम के एक शख्स पर बलात्कार का आरोप लगाया था।

पीड़िता का आरोप था कि पुलिस उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता के बयान के मुताबिक, आरोपी अवधेश ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन बाद में उसने इससे इन्कार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी और आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। हालांकि, बाद में आरोपी को अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। डॉक्टरों ने बताया कि कि महिला के पेट और श्वसन तंत्र में सूजन आ गई थी और वह शनिवार सुबह से वेंटिलेटर पर थी।

गौरतलब है कि महिला ने 16 दिसंबर को उन्नाव एसपी कार्यालय पर जाकर खुद पर केरोसिन तेल उड़ेल कर आग लगा ली थी। लपटों से घिरी हुई वह कार्यालय में घुस गई थी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाकर महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां से उसे कानपुर स्थित लाला लाजपत राय अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया था। युवती 70 प्रतिशत तक जल गई थी और 16 दिसंबर को वह कानपुर स्थित लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी।

उन्नाव के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के अनुसार, महिला का अवधेश के साथ कई सालों से प्रेम संबंध था। महिला ने दो अक्टूबर को अवधेश पर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget