एक्सप्लोरर

Rampur News: रामपुर में जमीन विवाद में दो पक्षों का आपस में झड़प, एक की मौत, दो अन्य घायल

UP News: रामपुर जिले में एक विवादित जमीन पर अवैध कब्जा के नाम पर दो पक्षों में झड़प गई. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. वहीं मृतक के समाज का आरोप है कि पुलिस ने गोली चलाई.

Rampur Crime News: रामपुर जिले में एक विवादित जमीन पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर वाले होर्डिंग लगाने को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प के दौरान गोली लगने से एक दलित किशोर की मौत हो गयी तथा दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को मिलक इलाके के सिलाई बाड़ा गांव की है. वारदात में मारे गये किशोर के परिजन ने आंबेडकर के चित्र के नीचे शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया.

परिजनों ने आरोप लगाया कि किशोर की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी गांव पहुंच गए और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया गया. मृतक के परिवार ने इस सिलसिले में थाने में सूचना दी है. पुलिस ने कहा मामले की जांच की जा रही हैं.

'अवैध कब्जा की कोशिश कर रहे थे'
 मुरादाबाद के मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि गांव में एक भूखंड पर दलित समाज के लोगों ने खाद बनाने के लिये एक गड्ढा तैयार किया था. कुछ दिन पहले उन्होंने गड्ढा को भरकर उस पर आंबेडकर की तस्वीर वाला होर्डिंग लगा दिया और प्रतिमा लगाने की तैयारी शुरू कर दी. सिंह ने बताया कि गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए प्रशासन से इसकी शिकायत की थी. जिसके बाद मंगलवार शाम स्थानीय तहसील कर्मी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाने लगे.

एक की मौत दो अन्य घायल
कब्जा हटाने के दौरान दलित समुदाय और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया. जिसने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान गोली चलने से सोमेश (17) नामक दलित किशोर की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये. उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर मृतक के परिजन ने आंबेडकर के होर्डिंग के नीचे शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि सोमेश की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई है. मंडल आयुक्त ने बताया कि परिजन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया.

'क्या बोले पुलिस अधिकारी'
27 फरवरी को शाम 5 बजे ग्राम सिलई बड़ा गांव थाना मिलक में उपजिलाधिकारी मिलक व क्षेत्राधिकारी मिलक के नेतृत्व में ग्राम समाज की भूमि पर लगाये गये बोर्ड को हटाने गई टीम पर गांव की महिलाओं व अन्य व्यक्तियों द्वारा विरोध स्वरूप पथराव किया गया. इसी दौरान एक युवक की गोली लगने से मृत्यु हो गयी. इस संबंध के आधार पर थाना मिलक पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका हैं. मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम करा दिया गया हैं, प्रकरण के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारीगण के साथ पुलिस अधीक्षक रामपुर पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हैं, अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें: योजना के पैसे हड़पने के लिए जीजा संग साली ने लिए फेरे, शादी में नहीं पहुंचा असली दूल्हा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गृह क्लेश से टूटकर युवती ने पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान
गृह क्लेश से टूटकर युवती ने पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान
सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, 'वो खुद सरकार के रहमो-करम पर...'
सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, 'वो खुद सरकार के रहमो-करम पर...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget