एक्सप्लोरर

यूपी: रामपुर में चल रहे अवैध स्पा सेंटरों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, छह को किया सील

Rampur News: स्थानीय अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से सभी छह स्पा सेंटरों को सील करने के निर्देश दिए और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इन सेंटरों के पास नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं था.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • रामपुर में अवैध स्पा सेंटरों पर प्रशासन ने की कार्रवाई.
  • छह स्पा सेंटरों को बिना अनुमति संचालन पर सील किया.
  • कर्मचारियों का रिकॉर्ड न होने पर भी मिलीं खामियां.
  • अवैध गतिविधियों पर नकेल, आगे भी होगी कार्रवाई.

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में शनिवार (4 अप्रैल) को अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. जिला मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर छह स्पा सेंटरों को बंद करा दिया, इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.  बताया जा रहा है कि ये सभी स्पा सेंटर बिना आवश्यक अनुमति और नियमों का पालन किए संचालित हो रहे थे. 

जांच के दौरान सामने आया कि किसी भी सेंटर के पास न तो नगर पालिका की नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) था और न ही दमकल विभाग की अनुमति ली गई थी. इसके बावजूद ये सेंटर धड़ल्ले से चलाए जा रहे थे. छापेमारी के दौरान टीम ने दस्तावेजों की जांच की तो कई गंभीर खामियां पाई गईं. जांच में पता चला कि कई स्पा सेंटरों पर कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड तक नहीं रखा जा रहा था. इसके अलावा पहचान पत्र और रजिस्टर से संबंधित नियमों की भी अनदेखी की जा रही थी. 

स्पा सेंटरों को किया गया सील

अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से सभी छह स्पा सेंटरों को सील करने के निर्देश दिए और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. जिन स्पा सेंटरों को सील किया गया है उनमें शौकत अली रोड के पास से रोज थेरपी स्पा सेंटर, गोल्डन हैंड स्पा सेंटर, मैंगो स्पा सेंटर, LIC रोड के पास से प्रियंका लीफ स्पा पार्लर, आवास विकास के पास गोल्ड क्लासिक स्पा एंड सैलून और फ्रेंड्स कॉलोनी से गोल्डन हैंड स्पा सेंटर शामिल हैं.

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बिना अनुमति संचालित संस्थानों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी .इस कार्रवाई के बाद स्पा सेंटर संचालकों में खौफ का माहौल है. वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया 

बाबर खान उत्तर प्रदेश के रामपुर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, सामाजिक और क्राइम की खबरों पर खास पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget