एक्सप्लोरर

Rampur: आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, समाजवादी पार्टी के कार्यालय दारुल आवाम पर कार्रवाई की लटकी तलवार

UP Politics: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेताआज़म खान का राजनीतिक करियर चौपट होने बाद अब उनके रामपुर पब्लिक स्कूल और मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के कब्जे वाली संपत्तियां सरकार वापस ले रही है.

Rampur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)  के रामपुर (Rampur) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता आज़म खान (Azam Khan) की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है. पहले कोर्ट से सजा होने के बाद आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आज़म की विधानसभा सदस्यता रद्द हुई और अब उनके मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के तहत चलने वाले रामपुर पब्लिक स्कूल के कब्जे से शोध सेंटर वाली ईमारत को जिला प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया है और सील कर दिया है. इतना ही नहीं अब आज़म खान के समाजवादी पार्टी के कार्यालय दारुल आवाम पर भी कार्यवाही की तलवार लटक गई है. 

रामपुर की राजनीति में लगभग पिछले 45 सालों से आज़म खान और उनके परिवार का ही वर्चस्व बना हुआ था, लेकिन आज़म खान के परिवार से कोई भी किस सदन का सदस्य तक नहीं बचा है. आज़म खान का राजनीतिक करियर चौपट होने बाद अब उनके रामपुर पब्लिक स्कूल और मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के कब्जे वाली संपत्तियां सरकार वापस ले रही है. इस कड़ी में मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को अखिलेश सरकार में 100 रुपये साल के हिसाब से लीज पर दी गयी. 

आजम खान के कब्जे से मुक्त कराने की उठी मांग 
शोध सेंटर की सरकारी बिल्डिंग जिसमे आज़म खान का रामपुर पब्लिक स्कूल संचालित हो रहा था. योगी सरकार ने उसकी लीज को नियम विरुद्ध मानते हुए कैबिनेट के फैसले के जरिए रद्द कर दिया और रामपुर जिला प्रशासन ने इस बिल्डिंग को आजम खान के कब्जे से मुक्त करा लिया है और अपना ताला डाल दिया है. इसके बाद अब रामपुर में जो आजम खान का दारुल आवाम कार्यालय है जहां से समाजवादी पार्टी का जिला कार्यालय संचालित होता है, वह बिल्डिंग और उसके बराबर वाली बिल्डिंग जिसमें रामपुर पब्लिक स्कूल की मुख्य रूप से संचालित हो रही है. इन इमारतों को भी आजम खान के कब्जे से मुक्त कराने की मांग उठने लगी है.

लोगों ने बताई ये बात
रामपुर के बीजेपी विधायक और आज़म खान के विरोधी आकाश सक्सेना और रामपुर नवाब घराने के नवाब काजिम अली खान उर्फ नावेद मियां का कहना है कि आजम खान ने समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहते हुए इन सरकारी इमारतों पर नियम विरुद्ध कब्जा किया. इस जगह पर पहले नवाब रामपुर का बनवाया हुआ मुर्तजा स्कूल और शिक्षा विभाग के दफ्तर संचालित थे जिन्हें मुलयम सिंह सरकार के दौरान यहां से स्थान्तरित कर आज़म खान ने इस संपत्ति को भी नियम विरुद्ध लीज पर लेकर यहां अपना समाजवादी पार्टी का दफ्तर बना लिया. एक हिस्से पर रामपुर पब्लिक स्कूल खोल लिया है. 

इन लोगों का कहना है कि जब रियासत रामपुर का भारत सरकार में विलय हुआ था, उस समय के मर्जर डॉक्यूमेंट में भी इन इमारतों का जिक्र है और शर्तों के मुताबिक यहां चलने वाले स्कूल को बंद या स्थान्तरित नहीं किया जा सकता था और न उसके स्वरूप को बदला जा सकता था बल्कि भारत सरकार और रामपुर नवाब के बीच यह तय हुआ था कि सरकार यहां चलने वाले स्कूल को संचालित करती रहेगी. उसका खर्चा प्रदेश सरकार उठाएगी.

साथ ही सरकारी विभागों को इन ऐतिहासिक इमारतों का रखरखाव करने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन आरोप है कि आजम खान ने समाजवादी पार्टी की सरकार में मर्जर डॉक्यूमेंट की शर्तों का उल्लंघन करते हुए इन संपत्तियों पर अपने ट्रस्ट का कब्जा लीज के रूप में कर लिया जो नियम विरुद्ध है, इसलिए जिस तरह योगी सरकार ने शोध सेंटर की इमारत वाली लीज को कैबिनेट के जरिए निरस्त करते हुए इमारत का कब्जा सरकार ने ले लिया है. इसी तरह रामपुर में आजम खान के दारुल आवाम दफ्तर और रामपुर पब्लिक स्कूल के कब्जे हटवाए जाएं और मर्जर डॉक्यूमेंट की शर्तों का पालन किया जाए.

यह भी पढ़ें: Atiq Ahmed: अतीक अहमद के दो नाबालिग बेटे कहां लापता हो गए? कोर्ट ने पुलिस से पूछा ये सवाल

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget