एक्सप्लोरर

प्रयागराज से उठेगी किसानों की आवाज, सरकार के सामने रखेंगे अपनी मांग

UP News: रामपुर से बड़ी संख्या में किसान प्रयागराज महाकुंभ के लिए बस ट्रेन से रवाना हुए हैं, यहां किसान महाकुंभ में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाएंगे. मंच के माध्यम से अपनी मांग सरकार के सामने रखेंगे.

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के 144 साल बाद बने दुर्लभ मुहूर्त पर प्रयागराज संगम में स्नान के लिए देशभर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. इसी क्रम में रामपुर से भी सैकड़ो किसानों और श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था प्रयागराज के लिए रवाना हो चुका है. देर रात रामपुर रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों किसान और श्रद्धालु पहुंचे, जो ट्रेन द्वारा प्रयागराज कूच करेंगे. किसानों का यह जत्था उनकी धार्मिक आस्था और सामूहिक एकता का प्रतीक है. साथ ही, किसान इस अवसर का उपयोग अपनी समस्याओं और मांगों पर चर्चा करने की बात कर रहे हैं.

रामपुर के किसान प्रमोद कुमार ने बताया कि उनका प्रयागराज जाने का उद्देश्य अलग है. उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत का शिविर वहां लगा है, जिसमें राकेश टिकैत भी मौजूद रहेंगे. उन्होंने बताया कि महाकुंभ में बड़ी संख्या में किसान शामिल हो रहे हैं. इस बार उनकी समस्याओं को टिकैत के माध्यम से उठाया जाएगा.

MSP पर सरकार कर रही है गोलमाल
किसान ने कहा, "हम शाहाबाद से करीब सवा दो सौ लोग 3 बसों में आए हैं. हर बार कम लोग आते थे, लेकिन इस बार ज्यादा लोग जा रहे हैं. हमारे मुद्दे बड़े हैं, और टिकैत साहब इन्हें आगे बढ़ाएंगे. भ्रष्टाचार चरम पर है, एमएसपी पर सरकार गोलमाल कर रही है. अब हमारी आवाज वहां से उठेगी."

100 साल के रामजी प्रयागराज में करेंगे स्नान
रामपुर के चकरपुर गांव निवासी 100 वर्षीय रामजी बाबा भी प्रयागराज स्नान के लिए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनके गुरु वहां टेंट में रहते हैं, और हर कुंभ में वह संगम स्नान कर अपने गुरु का आशीर्वाद लेते हैं. रामजी बाबा ने कहा, "हर कुंभ में मैं संगम स्नान करने आता हूं. स्नान के बाद अपने गुरु का आशीर्वाद लेकर उन्हें दक्षिणा प्रदान करता हूं. यह मेरे जीवन का नियम है." 

प्रयागराज में महाकुंभ का यह दुर्लभ अवसर न केवल श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को व्यक्त कर रहा है, बल्कि किसानों के लिए अपने मुद्दे उठाने का एक अनोखा मंच भी बन रहा है. अब देखना यह होगा कि संगम में स्नान के साथ किसानों की समस्याओं को कितनी सुर्खियां मिलती हैं.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: काठगोदाम बैंगलोर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में आग से हड़कंप, रेलवे गार्ड की सूझबूझ से टला हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget