एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: काठगोदाम बैंगलोर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में आग से हड़कंप, रेलवे गार्ड की सूझबूझ से टला हादसा

Fire In Train: काठगोदाम बैंगलोर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित टोल प्लाजा के निकट ट्रेन के पहिए से निकलने वाली चिंगारी के कारण आग लग गई. हालांकि आग पर काबू पा लिया गया.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के काठगोदाम से बैंगलोर के लिए जा रही ट्रेन संख्या 05074 जब किच्छा रेलवे स्टेशन से बहेड़ी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई. इसी दौरान ट्रेन के पिछले कोच के पहिए से निकले वाली आग से ब्रेक बाइडिंग के निचले हिस्से में आग लग गई, डिब्बे के निचले हिस्से लगीं आग के कारण धुआं निकलता देख गार्ड ने ट्रेन को रुकवा लिया. इसके बाद राहगीरों और रेलवे प्रशासन ने संयुक्त रूप से कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया, और थोड़ी देर बाद ट्रेन वहां से रवाना हो गई.

काठगोदाम बैंगलोर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन संख्या 05074 शनिवार को निर्धारित समय पर किच्छा रेलवे स्टेशन पहुंची और यहां से बहेड़ी के लिए रवाना हो गई. किच्छा से बहेड़ी के लिए रवाना होने के कुछ देर बाद ही यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित टोल प्लाजा के निकट ट्रेन के पहिए से निकलने वाली चिंगारी के कारण ट्रेन के पिछले डिब्बे में ब्रेक बाइडिंग के निचले हिस्से में आग लग गई. आग का धुआं देखकर ट्रेन के गार्ड ने ट्रेन को रुकवा दिया, और जब नीचे उतरकर देखा तो कोच के निचले हिस्से आग लग चुकी थी. स्थानीय लोगों व रेलवे प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इसके बाद ट्रेन बहेड़ी के रवाना हो गई.

राहगीर युवाओं ने दिया साहस का परिचय
ट्रेन के पहिए से निकलने वाली चिंगारी के कारण ट्रेन के पिछले डिब्बे के ब्रेक बाइडिंग के निचले हिस्से में लगी आग को देखकर किच्छा से बहेड़ी की तरफ अपनी बाइक से जा रहें, मो सिराज अख्तर ने बाइक को सड़क पर खड़ी कर ट्रेन की तरफ भागते हुए गया. फिर रेलवे अधिकारियों से आग बुझाने वाला सिलेंडर लेकर पहले बाहर की तरफ से आग बुझाने का प्रयास कर रहा था. लेकिन जब बाहर से आग नहीं बुझी, तो ट्रेन के डिब्बे के नीचे पहुंचकर आग को बुझाने लगा. कुछ समय की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन के पहिए ने निकलने वाली चिंगारी के कारण स्पेशल ट्रेन संख्या 05074 के पिछले डिब्बे की ब्रेक बाइडिंग के निचले हिस्से में आग लग गई थी. डिब्बे के निचले हिस्से से धुआं निकलता देखकर गार्ड ने ट्रेन को रुकवा लिया, और फिर आग को बुझाने का काम शुरू किया गया. थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया था, आग के कारण कोई नुक़सान नहीं पहुंचा है. लगभग आधे घंटे की देरी के बाद ट्रेन वहां से रवाना हो गई थी.

(वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: महाकुंभ: मौलाना रजवी ने फिर सीएम योगी की तारीफ की, कहा- 'पूरी दुनिया कायल हो गई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget