एक्सप्लोरर

Rampur Bypoll Results: 'यहां से आजम खान का चैप्टर खत्म', रामपुर में जीत के बाद बोले आकाश सक्सेना

Rampur By-Election 2022: आकाश सक्सेना ने आजम खान के सवाल पर कहा कि अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई हमेशा जारी रहेगी. उन्होंने आजम का नाम लिए बना कहा कि अब उनका चैप्टर खत्म हो गया है.

Rampur By-Election 2022: रामपुर विधानसभा सीट (Rampur Assembly Seat) पर बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना (Akash Saxena) ने जबरदस्त जीत हासिल की है वहीं सपा प्रत्याशी आसिम राजा (Asim Raja) को हार का मुंह देखना पड़ा है. रामपुर (Rampur) में बीजेपी प्रत्याशी ने 33702 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है जिसे ऐतिहासिक बताया जा रहा है इस बीच आकाश सक्सेना ने एबीपी गंगा से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने जीत के लिए रामपुर की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि अब रामपुर में आजम खान (Azam Khan) का चैप्टर खत्म हो गया है. 

'आजम खान का चैप्टर खत्म'

एबीपी गंगा से खास बातचीत में आकाश सक्सेना ने जीत के लिए रामपुर की जनता को धन्यवाद दिया और रामपुर में अपनी आगे की योजनाओं के बारे में खुलकर बात की. वही जब उनसे आजम खान को लेकर सवाल किया गया कि तो उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ मेरी लड़ाई हमेशा जारी रहेगी. उन्होंने आजम का नाम लिए बना कहा कि अब उनका चैप्टर खत्म हो गया है. रामपुर में अब अगर बात होगी तो वो उद्योग की होगी, कारोबार और रोजगार की होगी. आकाश सक्सेना ने कहा कि उन्होंने जो जनता से वादे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा. 

सपा के आरोपों पर दिया जवाब

रामपुर में समाजवादी पार्टी ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. यही नहीं सपा ने आकाश सक्सेना के निर्वाचन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और निर्वाचन आयोग का पत्र भी लिखा है. इस बारे में जब आकाश सक्सेना से पूछा गया तो उन्होंने सपा पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका हर आरोप प्लान होता है स्क्रिप्टिड होता है. इसमें कोई नई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर पिछले पांच चुनाव को उठाकर देखें तो हर बार वो ऐसे ही आरोप लगाते रहे हैं. आकाश ने कहा कि अब उनका फोकस इस बात पर है कि चुनाव में जो मुख्य मुद्दा रहा उस आगे लेकर जाएं. उन्होंने कहा कि वो अब रामपुर को उद्योगनगरी बनाने की शुरुआत करेंगे. 

ये भी पढ़ें- Rampur Bypoll Result: आजम खान के गढ़ में बीजेपी ने खिलाया कमल, आकाश सक्सेना 33 हजार से ज्यादा वोटों से जीते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget