एक्सप्लोरर

Rampur By-Election: रैली में छलका आजम खान का दर्द, कहा- 'मुझपर इतने केस, सरकार चाहे तो खड़ा करके गोली मार दे'

रामपुर में सपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली के दौरान आजम खान ने अपने जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि जो मुन्ना बजरंगी के साथ हुआ वह मेरे साथ भी हो सकता था.

Azam Khan in Rampur: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता आजम खान (Azam Khan) ने रामपुर (Rampur) रैली में कहा कि मुझ पर और मेरे परिवार पर इतने केस हैं कि सरकार चाहे तो खड़ा करके गोली मार सकती है. उन्होंने इस दौरान रामपुर के मतदाताओं से अपील की कि चाहे गर्मी हो या बारिश वे 23 जून को वोट देने जरूर आएंं.

'आने वाली नस्लें करेंगी हिसाब'

रामपुर में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने जेल के दिनों के याद करते हुए कहा, '27 महीने में मारने में कोई कसर नहीं रखी. सरकार को मुझसे क्या डर हो गया? मुन्ना बजरंगी को जेल में मारा गया, मुन्ना बजरंगी जैसा मेरे साथ भी हो सकता था.' उन्होंने आगे कहा, 'मेरे परिवार और मुझपर इतने मुकदमे हैं सरकार जहां चाहे तो खड़ा करके गोली मार सकती है. गृहमंत्री ने हमें यूं ही नंबर वन माफिया नहीं कहा.' 

आजम ने कहा, 'मेरे बारे में कहा गया कि मैं शराब की दुकान लूटता हूं. इस केस के लिए हिंदुस्तान से माफी मांगी जाए, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री माफी मांगें. आज भी लूट जारी है. बिजली के नाम पर लूट हो रही है. हमारे मुखिया को नजर नहीं आता तो कोई नहीं, हिसाब तो होगा और आने वाली नस्लें करेंगी.' आजम ने कहा कि बीजेपी की वजह से हर किसी पर हमारी नजर है. एक गंदे ने पूरे तालाब को गंदा किया है.

UP के सरकारी अस्पतालों में इन दवाओं की हुई कमी, बाहर से दवा खरीद रहे मरीज

बीजेपी उम्मीदवार को बताया अहसान फरामोश

वहीं, रामपुर के बीजेपी उम्मीदवार पर हमला करते हुए आजम ने कहा, 'मैंने ताकत का बटवारा किया, हर किसी को कुछ न कुछ दिया, सबको हिस्सेदारी दी, बीजेपी उम्मीदवार ऐसा अहसान फरामोश व्यक्ति है. मैं कहना चाहता हूं जो हमारा अहसान फरामोश है, वह आपका भी अहसान नहीं मानेंगा. ' उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदान के वक्त निगरानी रखने को भी कहा. आजम ने कहा, 'अपने बक्सों और मशीनों की हिफाजत करना. गाड़ियों की तलाशी लेना और बाइक पीछे लगा देना. कभी कमिश्नर कुछ कर न दे.'

ये भी पढ़ें-

Rampur By-Election: 'उपचुनाव में परिवारवाद और दंगावाद की हार, बीजेपी की जीत होगी', रामपुर में CM योगी का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत

वीडियोज

Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget