एक्सप्लोरर

Varanasi: वाराणसी में प्राण प्रतिष्ठा की भव्य तैयारी, काशी विश्वनाथ धाम में दीपोत्सव, प्रभु राम को समर्पित होगी गंगा आरती

Ram Lalla Pran Pratishtha: भगवान शंकर का सबसे बड़ा दरबार माने जाने वाले काशी विश्वनाथ धाम में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर अनेक अनुष्ठान और तैयारियां की गईं हैं.

Ram Lalla Pran Pratishtha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत के अलग-अलग हिस्सों में आज के दिन उत्सव मनाने की तैयारी की गई है. इसी क्रम में धर्म नगरी काशी में भी महीनों से ही प्राण प्रतिष्ठा आयोजन से संबंधित अनेक तैयारी को पूर्ण किया जा रहा है.  दीपोत्सव, भव्य झांकियां, रामचरितमानस, सुंदरकांड पाठ व भजन कीर्तन के साथ लोग अपने आयोजन को प्रभु राम के चरणों में समर्पित कर रहे हैं. इस दौरान जो श्रद्धालु अयोध्या नहीं पहुंच पा रहे हैं उनके भारी संख्या में काशी पहुंचने का अनुमान है.

भगवान शंकर का सबसे बड़ा दरबार माने जाने वाले काशी विश्वनाथ धाम में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर अनेक अनुष्ठान और आयोजन निर्धारित किए गए हैं. आयोजन की तैयारी 21 जनवरी को ही धाम के साज सजावट के साथ शुरू कर दी गई थी. इसके अलावा काशी विश्वनाथ धाम में सुंदरकांड का पाठ,  डमरू वादन शंखनाद व राम नाम संकीर्तन भजन का भी आयोजन किया जा रहा है. 

काशी विश्वनाथ धाम में दीपोत्सव की तैयारी
प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज काशी विश्वनाथ धाम में दीपोत्सव मनाया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ आज विश्व प्रसिद्ध बनारस की गंगा आरती भी प्रभु राम को समर्पित होगी. जिसमें महाआरती का आयोजन करते हुए 7 अर्चक के बजाय 9 अर्चक आरती को संपन्न कराएंगे. इसके अलावा गंगा आरती में भी 2 मिनट का राम नाम संकीर्तन किया जाएगा.

प्रमुख धार्मिक स्थलों के अलावा शहर के अलग-अलग मंदिर व चौराहों पर लोगों द्वारा सुंदरकांड रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है. इसके अलावा लाइट झालरों से भी अपने क्षेत्र को सजाकर अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के प्रति अपना समर्पण भाव दर्शाया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ लोगों ने आज के दिन अनेक तैयारी भी की है. भव्य झांकियां के साथ-साथ प्रसाद वितरण व अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित मूलभूत वस्तुओं का दान देने का भी निर्णय किया है. इसी कड़ी में गंगा के नाविक समाज ने निर्धारित 12:00 के बाद से शाम तक गंगा के एक छोर से दूसरे छोर तक मुफ्त नौका विहार कराने का एलान किया हैं.

सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम
वाराणसी के घाट से लेकर स्टेशन तक एयरपोर्ट से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक वाराणसी पुलिस कमिश्नरी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद कर दिया गया है. माना जा रहा है कि अयोध्या धाम में न पहुंचने वाले श्रद्धालु काशी पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में काशी में लगातार बीते घंटे से श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी भी देखी गई है. वही वाराणसी के संवेदनशील व प्रमुख धार्मिक स्थलों की  ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति वस्तु से सतर्क रहने और सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने के लिए भी पुलिस प्रशासन ने हिदायत दी है.

Ram Lalla Pran Pratishtha: राम मंदिर के गर्भगृह में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, देखें- दस खास तस्वीरें और वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget