एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या के राम मंदिर में बिछेगी भदोही की कालीन, जेल के कैदियों ने किया तैयार, जानें क्यों है खास

Bhadohi News: भदोही जिला कारागार में प्रभु राम, माता सीता और महाबली हनुमान बजरंग बली के आकृति को रंग बिरंगी कालीन पर बनाने का काम बहुत तेज़ी से किया जा रहा है. कैदी इनका निर्माण तेजी से कर रहे हैं.

Bhadohi News: भदोही के ज्ञानपुर स्थित जिला कारागार में इन दिनों प्रभु राम, माता सीता और महाबली हनुमान बजरंग बली के आकृति को रंग बिरंगी कालीन पर बनाने का काम बहुत तेज़ी से किया जा रहा है. इस काम को कारागार के अंदर कैदियों द्वारा पूरे श्रद्धा भाव से उनके हाथों से निर्मित किया जा रहा है. ताने बाने के शहर में यह काम होने के बाद मिल का पत्थर साबित होगा और आने वाले समय में इसका सीधा फायदा जनपद को होना है.

आध्यात्मिक नगरी अयोध्या धाम के श्रीराम मंदिर परिसर में प्रभु श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी के स्वरूप की कालीन को विश्व विख्यात कालीन नगरी कहे जाने वाले भदोही में जोर शोर से बनाया जा रहा है. IAS गौरांग राठी के पहल पर प्रभु श्रीराम की हाथों में धनुष बाण लिए और महावीर हनुमान जी की शंखनाद करते हुए आकृति को कालीन पर उकेर बनाया जा रहा है जिसे मंदिर प्रांगण के दीवारों पर लगाया सजाया जाएगा. डीएम गौरांग राठी ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर के उद्घाटन के आसपास कुछ कालीन को बनाकर भेजने का काम युद्ध स्तर पर जारी है. 

मंदिर में कालीन लगना सौभाग्य की बात
जेल में बंद कैदी अनुराग दूबे ने बताया की दादा परदादा के जमाने से सुनते आ रहे है की अयोध्या में मंदिर बनेगा लेकिन पुरखों के मरणोपरांत भी मंदिर नही बना और अब जब मंदिर बन रहा है बड़ा अच्छा लग रहा है. सबसे खास बात यह है की मंदिर परिसर में हम लोगों के हाथों से प्रभु श्रीराम और सीता माता व हनुमान जी बनी कालीन को लगाया जाएगा. हमारे पूरे खानदान परिवार के लिए यह बहुत सौभाग्य की बात है. 

जेल में निरुद्ध कैदी उमाकांत सरोज ने बताया की हमारे लिए ये सौभाग्य की बात है की जेल में रहते हुए भी हम लोग प्रभु श्रीराम के लिए काम कर रहे है ऐसा हमने सपने में भी नही सोचा था भला हो जेलर साहब का जिन्होंने हमें इस महान काम के लिए चुना.

'अयोध्या राम मंदिर को करेंगे भेंट'
वहीं इस पूरे कहानी के सूत्रधार तेज़ तर्रार आईएएस अधिकारी गौरांग राठी है, जिन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक जिला एक उत्पाद के तर्ज पर सीख लेते हुए कैदियों को प्रशिक्षण दिलवा कालीन को बनाने की पहल की है.

तस्वीरों में दिख रहे पीले रंग में श्रीराम लला के धनुष बाण और लाल रंग के रंग में रंगे हुए ध्वजा में राम भक्त हनुमान जी द्वारा शंखनाद करते हुए का कालीन बनाया जा रहा है. जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया की उपरोक्त कालीन को मुख्यालय से परमिशन मिलने के बाद बनाया जा रहा है जिसे जल्द से जल्द अयोध्या के राम जन्म भूमि मंदिर को भेंट किया जाएगा.
 
सेंट्रल विस्टा और भारत मंडपम  में बिछी है यहीं की कालीन 
वहीं सात समुंदर पार अमेरिका के व्हाइट हाउस से लेकर भारत के नए भवन सेंट्रल विस्टा और भारत मंडपम में यहां की रंग बिरंगी कालीन बिछने के बाद अब अयोध्या धाम में भी लगाया जाएगा. जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया की अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में देश के अलग अलग कोने से सभी का कुछ न कुछ योगदान हो रहा है जिसके चलते भदोही के योगदान को भी जोड़ने की श्रृंखला में यहां की हस्त निर्मित कालीन को मंदिर न्यास को भेंट स्वरूप दिया जाएगा.डीएम राठी ने बताया की अभी दो प्रकार के कालीन बनाए जा रहे है जिसमें फ्रेम लगे वाल हैंगिंग होगी और दूसरा देश विदेश से आए मेहमानों को गिफ्ट दिए जाने के लिए अलग अलग साइजों में बनाए जा रहे है.

ये भी पढ़ें: In Pic: सर्द रात में धर्म पथ पर निकले सीएम योगी, तस्वीरों में देखिए अयोध्या में विकास की हकीकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे की भव्य तैयारी, राम मंदिर में आज होगा ‘श्री राम यंत्र’ का वैदिक स्थापना कार्यक्रम
अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे की भव्य तैयारी, राम मंदिर में आज होगा ‘श्री राम यंत्र’ का वैदिक स्थापना कार्यक्रम
UGC के नए नियमों के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पर ओम प्रकाश राजभर का बयान, जानें- क्या कहा?
UGC के नए नियमों के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पर ओम प्रकाश राजभर का बयान, जानें- क्या कहा?
Fatehpur News: सुलह कराने पहुंचे प्रधान पुत्र पर पथराव, दो पक्षों में भिड़ंत, कई घायल, इलाके में तनाव
Fatehpur News: सुलह कराने पहुंचे प्रधान पुत्र पर पथराव, दो पक्षों में भिड़ंत, कई घायल, इलाके में तनाव
भदोही में दलित बुजुर्ग की हत्या पर भड़की चिराग पासवान की पार्टी, सपा के PDA को बताया ढोंग
भदोही में दलित बुजुर्ग की हत्या पर भड़की चिराग पासवान की पार्टी, सपा के PDA को बताया ढोंग

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
एबीपी न्यूज़ की खबर का असर, वीआईपी AC बोट खरीदने का टेंडर दिल्ली सरकार ने लिया वापस
एबीपी न्यूज़ की खबर का असर, वीआईपी AC बोट खरीदने का टेंडर दिल्ली सरकार ने लिया वापस
Trump To Iran: 'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ईरानी हमले के बाद नरम पड़े ट्रंप
'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस प्लांट पर ईरानी हमले से घबराए ट्रंप
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'धुरंधर 2' में यामी गौतम के किरदार से उठ गया पर्दा, शाजिया बानो के छोटे से रोल में किया बड़ा धमाका
'धुरंधर 2' में यामी गौतम के किरदार से उठ गया पर्दा, शाजिया बानो के रोल में किया धमाका
कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, 39 ट्रिलियन डॉलर हुआ उधार, ट्रंप ने जंग पर अब तक कितना पैसा बहाया?
कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, 39 ट्रिलियन डॉलर हुआ उधार, ट्रंप ने जंग पर अब तक कितना पैसा बहाया?
Gut Bacteria And Cancer: सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
एटीएम से कैसे रिफिल होगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानें किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा? 
एटीएम से कैसे रिफिल होगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानें किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा? 
Embed widget