एक्सप्लोरर

Danish Ali Profile: कौन हैं कुंवर दानिश अली? जिन्हें लोकसभा में BJP सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहे अपशब्द

Ramesh Bidhuri Remark: लोकसभा में बीजेपी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने बीएसपी के एमपी कुंवर दानिश अली को अपमानजनक शब्द कहे, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया है. आइए जानते हैं कि दानिश अली कौन हैं?

Who Is Kunwar Danish Ali: लोकसभा (Lok Sabha) में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सांसद कुंवर दानिश अली के खिलाफ बीजेपी (BJP) के एमपी रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजनीतिक हंगामा खड़ा हो गया है. विपक्षी दलों की ओर से उठाई गई आपत्तियों के बाद लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने विधायक को भविष्य में इस तरह का व्यवहार दोबारा दोहराए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. बिधूड़ी ने गुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान-3 मिशन पर चर्चा में भाग लेते हुए अली के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था. बाद में उनकी टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटा दिया गया.

कौन हैं कुंवर दानिश अली?

  • कुंवर दानिश अली का जन्म 10 अप्रैल 1975 को हुआ था.
  • 48 साल के दानिश अली, युपी के हापुड़ जिले के रहने वाले हैं.
  • इनके पिता का नाम जफर अली और दादा का कुंवर महमूद अली है.
  • दादा कुंवर महमूद अली 1957 में डासना विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे.
  • 1977 में वह हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद भी चुने गए थे. उन्होंने जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ा था.
  • पांच भाइयों में सबसे छोटे दानिश अली ने दिल्‍ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है.
  • उन्होंने राजनीति करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी.
  • वहीं दानिश अली ने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत जनता दल (सेक्‍यूलर) से की थी.
  • 2019 के लोसकभा चुनाव से पहले उन्होंने बहुजन समाज पार्टी ज्‍वाइन कर ली थी.
  • बसपा ने अमरोहा से दानिश अली को उम्‍मीदवार बनाया था. 
  • दानिश अली ने बीजेपी के कंवर सिंह तंवर और कांग्रेस के सचिन चौधरी को हराया था.

दानिश अली ने रमेश बिधूड़ी के बयान पर दी ये प्रतिक्रिया

बता दें कि बीजेपी एमपी रमेश बिधूड़ी के अपमानजनक टिप्पणी पर कुंवर दानिश अली ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर एक पोस्ट कर प्रतिक्रिया भी दी है. उन्होंने कहा है, "क्या आरएसएस की शाखाओं और नरेंद्र मोदी की प्रयोगशाला में यही सिखाया जाता है? आपका कैडर जब एक चुने हुए सांसद को भरी संसद में आतंकवादी, उग्रवादी, मुल्ले…जैसे शब्दों से अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ता तो वो आम मुसलमानों के साथ क्या करता होगा? यह सोच कर भी रूह कांप जाती है."

ये भी पढ़ें- Ramesh Bidhuri Remark: 'एक दिन वो आएगा जब मुसलमानों को...', रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर बोले सपा सांसद एसटी हसन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget