एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas Row: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ सपा में भी उठी आवाज, रविदास मेहरोत्रा ने कहा - 'इस तरह का बयान अनुचित'

Swami Prasad Maurya: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर हर दिन अलग-अलग पार्टियों की तरफ से तीखी टिप्पणी आ रही है जबकि सपा ने इसपर चुप्पी साधी हुई थी लेकिन अब सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा.

Ravidas Mehrotra on Swami Prasad Maurya: सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) को लेकर समाजवादी पार्टी के अंदर ही विरोध के सुर तेजे होते जा रहे हैं. सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा (Ravidas Mehrotra) ने कहा कि स्वामी प्रसाद पहले यह स्पष्ट करें कि किस नाव पर सवार होंगे, उनकी बेटी बीजेपी सांसद है. वह बताएं कि 2024 में जो चुनाव होंगे उनकी बेटी किस पार्टी से चुनाव लड़ेगी. इस तरह किसी के खिलाफ बयान देना पूरी तरह अनुचित है. रविदास का बयान स्वामी प्रसाद यादव द्वारा रामचरितमानस और ब्राह्मणों को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में आया है.

रविदास मेहरोत्रा ने स्वामी प्रसाद के ताजा ट्वीट को लेकर कहा अगर किसी ने जीभ या गर्दन काटने की बात कही तो जान ले कि राजनीति में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. यह विचारों की लड़ाई है इसलिए इस में इस तरह की भाषा का उपयोग करना पूरी तरह अनुचित है. स्वामी प्रसाद मौर्य की तरफ से धर्म आचार्य, संत, महात्मा के लिए जो टिप्पणी की गई वह भी अनुचित है. इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. 

मुलायम सिंह के लिए की भारत रत्न की मांग
मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिए जाने पर रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक, धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत भारत रत्न मिलना चाहिए था, वह तीन बार मुख्यमंत्री रहे, एक बार रक्षा मंत्री, कई बार सांसद और विधायक रहे. छह दशक के राजनीतिक जीवन में लगातार गरीब, शोषित, पीड़ित, दलित, कमजोर, अल्पसंख्यक वर्ग के लिए उन्होंने संघर्ष किया है. उनको मरणोपरांत भारत रत्न मिलना चाहिए था, जो उनको अभी सम्मान मिला है वह एक प्रकार से सही सम्मान नहीं है. केंद्र सरकार को मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दें और इसके लिए सपा हर स्तर पर संघर्ष व प्रयास करेगी. 

रविदास ने कहा कि केंद्र की सरकार को मुलायम सिंह यादव के सम्मान में उन्हें भारत रत्न देना चाहिए. वह किसानों के लिए धरती पुत्र थे और पूरे देश के लिए नेताजी के नाम से मशहूर थे. वह युवकों, किसानों और मजदूरों के मसीहा थे. पूरा देश यही चाहता कि उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए.

ये भी पढ़ें -

UP Politics: मुलायम सिंह यादव के परिवार में कितने सांसद-विधायक? यूपी में करारी हार के बाद भी कम नहीं हुआ है रुतबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget