एक्सप्लोरर

'हमने पुलिस की लाठी खाई और जेल गए...', राम मंदिर ध्वजारोहण को लेकर बोले रामभद्राचार्य

Chitrakoot News: रामभद्राचार्य ने राहुल गांधी के वोट चोरी के मुद्दे पर पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें न तो राजनीति का ज्ञान है और न शास्त्र का, वे खिसयानी बिल्ली खम्भा नोचे जैसा व्यवहार कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के ध्वजारोहण पर खुशी जाहिर करते हुआ कहा कि हमने इसके लिए कितना संघर्ष किया, लाठियां तक खाई,आज एक ऐतिहासिक मौका आ रहा है. वहीं उन्होंने काशी और मथुरा को लेकर कहा कि हम अल्फाबेट के हिसाब से आगे बढ़ रहे हैं अ से अयोध्या अब क काशी और फिर मथुरा.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें न तो राजनीति का ज्ञान है और न शास्त्र का, वे खिसयानी बिल्ली खम्भा नोचे जैसा व्यवहार कर रहे हैं.

राममंदिर निर्माण पूर्ण होने पर जाहिर की ख़ुशी

रामभद्राचार्य आगामी 25 नवम्बर को अयोध्या में राम मंदिर में धर्म ध्वजा स्थापित होने पर प्रसन्नता जाहिर कर रहे थे. पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि आज मंदिर पूरा हो चुका है. हमने कितना संघर्ष किया इसके लिए. लाठियां तक खायीं. राम भद्राचार्य बोले की मानो ऐसा लग रहा है कि जैसे जैसे एक माली को अपने द्वारा लगाई गई वाटिका को पुष्पित और फलित होते देखता है.

उन्होंने राम मंदिर पूरा होने पर आगे की योजना पर कहा कि हम लोग एल्फाबेट के रूप में आगे काम करेंगे अ हो गया. अब क होगा यानी काशी और फिर मथुरा. यह दोनों ही स्थल पर हिन्दू संगठन अपना दावा कर रहे हैं.

राहुल गांधी पर भडके

विपक्ष नेता राहुल गांधी द्वारा लगातार वोट चोरी के मुद्दे को उठाने पर रामभद्राचार्य ने कहा कि राहुल गांधी जो मुद्दा उठा रहे हैं उन्हें न तो राजनीति का ज्ञान है और न शास्त्र का, बस खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे का हाल है.

यहां बता दें कि रामभद्राचार्य अक्सर विपक्ष को लेकर तीखे बयान ही देते हैं, जबकि बीजेपी के प्रति उनके बयान नरम ही रहते हैं. कई बार उनके बयान विवादित भी हो जाते हैं, जिनसे उनकी आलोचना भी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
अतीक के परिवार से मिलीं अखिलेश की विधायक, अबान की मौत पर जताया दुख
अतीक के परिवार से मिलीं अखिलेश की विधायक, अबान की मौत पर जताया दुख

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget