एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: मुरादाबाद के पीतल बाजार में राम मंदिर मॉडल की बढ़ी डिमांड, कारोबारी ऑर्डर नहीं कर पा रहे बुक

UP News: मुरादाबाद के पीतल बाजार में राम मंदिर मॉडल की धूम मची हुई है. अलग-अलग साइज में राम मंदिर के मॉडल श्रद्धालु पसंद कर रहे हैं. कारोबारियों को मांग का पूरा करना मुश्किल हो गया है.

UP News: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश और विदेश से लाखों श्रद्धालु राम मंदिर के उद्घाटन अवसर पर अयोध्या पहुंचेंगे. वीवीआईपी मेहमानों का स्वागत करने के लिए अयोध्या को संजाने संवारने का काम चल रहा है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर का मॉडल डिमांड में है. मुरादाबाद में हैंडीक्राफ्ट उत्पाद के होलसेल बिक्रेता शुएब शम्सी का कहना है राम मंदिर मॉडल के ऑर्डर की सप्लाई करना मुश्किल हो रहा है.

राम मंदिर के मॉडल की बढ़ी डिमांड

शुएब शम्सी निजाम मेटल वेयर हॉउस के मालिक हैं. उन्होंने बताया कि राम मंदिर मॉडल के डिमांड में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है. राम मंदिर के मॉडल अलग-अलग साइज में मिल रहे हैं. 6 इंच से 2 फीट तक के साइज में मिलनेवाले राम मंदिर मॉडल की कीमत भी अलग-अलग है. शुएब शम्सी के पास पीतल और वुड से बना राम मंदिर का मॉडल है. उन्होंने कहा कि पीतल से बने राम मंदिर मॉडल की कीमत एक हजार से एक लाख रुपये तक की है. 

ऑर्डर की सप्लाई करना हुआ दुश्वार 

वुड में राम मंदिर मॉडल का दाम 350 रुपये से दस हजार तक में उपलब्ध है. अब तक लाखों राम मंदिर मॉडल की सप्लाई की जा चुकी है. मांग में बढ़ोतरी और कारीगरों की कमी के कारण ऑर्डर बुक नहीं हो पा रहा है. राम मंदिर के मॉडल पर शिल्पकारों ने नक्काशी उकेरी है. मॉडल पर भगवान राम की मूर्ति भी लगाई गयी है. ग्राहकों की मांग पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिमा भी साथ में लगाई गयी है. रोशनी के लिए राम मंदिर मॉडल में LED की भी फिटिंग की गयी है. अयोध्या आनेवाले श्रद्धालु राम मंदिर का मॉडल साथ लेकर जा रहे हैं. इसलिए डिमांड बहुत बढ़ी हुई है.

अयोध्या आनेवाले श्रद्धालुओं में क्रेज

मुरादाबाद से पीतल और लकड़ी दोनों तरह के राम मंदिर का मॉडल बनाकर अयोध्या भेजा जा रहा है. मुरादाबाद की पहचान पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से है. पीतल नगरी के हैंडीक्राफ्ट उत्पाद देश-विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं. आजकल मुरादाबाद के पीतल बाजार में राम मंदिर मॉडल की खरीदारी बढ़ गई है. डिमांड बढ़ने से मुरादाबाद के कारोबारी खुश हैं. निजाम मेटल वेयर हॉउस के मालिक शुएब शम्सी बताते हैं कि आजकल ज्यादातर काम राम मंदिर के मॉडल को बनाने का चल रहा है. आने वाले दिनों में राम मंदिर के मॉडल की डिमांड और बढ़ने की उम्मीद है.

Ayodhya News: अयोध्या में होने वाले पीएम मोदी के रोड शो का रूट निर्धारित, एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
रामपुर में बढ़ी सियासी गतिविधियां, ओवैसी-अखिलेश के बाद अब अनुप्रिया पटेल दिखाएंगी ताकत
रामपुर में बढ़ी सियासी गतिविधियां, ओवैसी-अखिलेश के बाद अब अनुप्रिया पटेल दिखाएंगी ताकत
राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किल या मिलेगी राहत? 26 अक्टूबर को आएगा फैसला!
राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किल या मिलेगी राहत? 26 अक्टूबर को आएगा फैसला!
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget