एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में होने वाले पीएम मोदी के रोड शो का रूट निर्धारित, एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

PM Modi In Ayodhya: अयोध्या में 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

PM Modi Ayodhya Visit: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही अयोध्या में नया एयरपोर्ट भी बन रहा है. जिसका आगामी 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने वाले हैं. अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो भी करेंगे. जिसका रूट निर्धारित कर दिया है. पीएम मोदी के रोड शो के लिए पीडब्ल्यूडी ने बैरिकेडिंग के लिए सहायक अभियंताओं की ड्यूटी लगाई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य गेट से न होकर एयरपोर्ट के गेट नंबर 3 से निकलेंगे. पीएम का काफिला एयरपोर्ट से एनएच-27 होते हुए धर्म पथ फिर लता मंगेशकर चौक से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन जाएगा. सहायक अभियंता सत्येंद्र कुमार सभा स्थल के किनारे पहुंच मार्ग व पार्किंग कार्य देखेंगे. 

लगभग 15 किमी लंबा होगा पीएम का रोड शो

एयरपोर्ट गेट नंबर 3 से एनएच 27 होते हुए लता मंगेशकर चौक तक बैरिकेडिंग बैरियर का कार्य सहायक अभियंता एमपी सिंह देखेंगे. इनके सहयोग के लिए 14 अवर अभियंता लगाए गए हैं. पीएम मोदी का रोड शो लगभग 15 किलोमीटर का होगा. 

अयोध्या में नए एयरपोर्ट का निर्माण

भगवान श्रीराम की नगरी में भव्य मंदिर निर्माण के साथ-साथ तमाम विकास कार्यों को तेज गति से पूरा किया जा रहा है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसे ध्यान में रखते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है.

सीएम योगी ने किया था एयरपोर्ट का निरीक्षण

जनवरी माह में भव्य श्रीराम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या जनपद में हवाई यातायात सेवाएं प्रारंभ हो जाएंगी. एयरपोर्ट पर 30 दिसंबर को उद्घाटन के लिए पहला विमान पहुंच जाएगा. सीएम योगी व उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीके सिंह ने अभी कुछ दिन पहले ही एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: 'विपक्षी गठबंधन में शामिल पार्टियां एक दूसरे के साथ नहीं', सिद्धार्थ नाथ सिंह का I.N.D.I.A पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget