एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तारीख का हो सकता है एलान, श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक आज

अयोध्या में मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों को तेजी देने के लिये श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज महत्वपूर्ण बैठक होनी है. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दावा किया है कि इस बैठक में मंदिर के भूमि पूजन के लिए तिथि की घोषणा की जा सकती है.

अयोध्या. श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज अयोध्या में महत्वपूर्ण बैठक होनी है. इस बैठक में राम मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन की तारीख की घोषण की जा सकती है. न्यास के महामंत्री चंपत राय ने इसका दावा किया है. इसके अलावा इस बैठक में मंदिर निर्माण के शुभारंभ के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाय जाने पर विचार-विमर्श होगा, साथ ही मंदिर के ढांचे और इसके आकार-प्रकार पर भी विस्तार से बात होगी. इससे पहले न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि उन्हें बैठक के बारे में किसी ने जानकारी नहीं दी. हालांकि उन्होंने कहा कि बैठक के लिये बुलावा आएगा तो वे जरूर शामिल होंगे.

गुरुवार को भी हुई थी बैठक

आज की बैठक में 15 में से 12 सदस्यों के हिस्सा लेने की उम्मीद है. अन्य तीन सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठक में शामिल हो सकते हैं. बैठक अयोध्या के सर्किट हाउस में दोपहर 3 बजे शुरू होगी.

आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा भी शामिल हुये थे. हालांकि इस बैठक के बारे में महासचिव चंपत राय ने बताया क‍ि राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा के साथ ये केवल शिष्टाचार बैठक थी.

गौरतलब है कि राम मंदिर का मॉडल तैयार करने वाले चंद्रकांत सोमपुरा के अलावा उनके बेटे निखिल सोमपुरा भी अयोध्या पहुंचे हैं, ये आज की मीटिंग में शामिल हो सकते हैं. राम मंदिर निर्माण को लेकर सरकार की सभी तैयारियां कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए की जा रही हैं.

वहीं राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने अयोध्या में डेरा डाल दिया है. वह यहां पर चार दिन के प्रवास पर हैं. नृपेंद्र मिश्र के साथ बड़े इंजीनियरों का एक दल भी अयोध्या पहुंचा है, जो मंदिर निर्माण की बारीकियों को देखेगा.

प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं भूमि पूजन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राम मंदिर भूमि पूजन के लिए समय मांगा है. ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने मंदिर निर्माण के संबंध में एक पत्र भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले ही भेज रखा है. यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि 3 अगस्त या 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आ सकते हैं और राम मंदिर निर्माण के कार्य को गति देने के लिए भूमि पूजन कर सकते हैं.

(रिपोर्टर शैलेश अरोड़ा का इनपुट)

ये भी पढ़ें.

यूपी में कोरोना के 1733 नए मरीज, मृतकों की संख्या पहुंची 1084

जानिए, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में क्यों शामिल नहीं होंगे स्वामी वासुदेवानंद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget