एक्सप्लोरर

जानिए, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में क्यों शामिल नहीं होंगे स्वामी वासुदेवानंद?

स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती कल बैठक के दिन भी प्रयागराज में अपने आश्रम में ही रहेंगे. हालांकि स्वामी वासुदेवानंद नाराज नहीं हैं.

प्रयागराज: अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक कल यानी 18 जुलाई को होनी है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में राम मंदिर निर्माण की तारीख का एलान और शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों कराए जाने का फैसला लिया जा सकता है. इस बेहद महत्वपूर्ण बैठक में ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य और ज्योतिष पीठ के प्रमुख स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती शामिल नहीं होंगे. स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती कल बैठक के दिन भी प्रयागराज में अपने आश्रम में ही रहेंगे. हालांकि स्वामी वासुदेवानंद नाराज नहीं हैं.

स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती भी चातुर्मास का करते हैं पालन दरअसल, इन दिनों चातुर्मास चल रहा है. पुरानी परंपाओं का पालन करते हुए तमाम संत महात्मा चातुर्मास के चार महीनों में अपने स्थान को नहीं छोड़ते. नदी पार की यात्रा तो वह इमरजेंसी हालात को छोड़कर कतई नहीं करते। स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती भी चातुर्मास का पालन करते हैं, इसी वजह से वह प्रयागराज में अपने स्थान को नहीं छोड़ेंगे और बैठक में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों को यह बता भी दिया है. उन्होंने कहा है कि बैठक में शामिल सदस्य आम सहमति से जो भी फैसला लेंगे, वह उसका पूरा समर्थन करेंगे और फैसलों पर उनकी सहमति होगी.

इतना ही नहीं विशेष परिस्थितियों में वह डिजिटल माध्यम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिये भी बैठक से जुड़ जाएंगे. उनका कहना है कि सभी रामभक्तों की इच्छा है कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण जल्द शुरू हो. बैठक में रामभक्तों की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए फैसला किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

सचिन पायलट के बगावत विवाद में रीता बहुगुणा जोशी की एंट्री, राहुल-प्रियंका को लेकर कही ये बात

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के निर्वाचन अधिकारी को हुआ गलती का एहसास! अपने ही बयान पर मांगी माफी
UP के निर्वाचन अधिकारी को हुआ गलती का एहसास! अपने ही बयान पर मांगी माफी
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget