एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: मायावती, नीतीश कुमार और लालू यादव को भी प्राण प्रतिष्ठा का मिलेगा निमंत्रण? इन्हें भी मिलेगा न्योता

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए किन राजनीतिक दलों और नेताओं को न्योता भेजा जाएगा, इसे लेकर वीएचपी नेता ने पूरी जानकारी दी है.

Ram Mandir Pran Pratishtha News: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अतिथियों को न्योता भेजा जा रहा है. राम मंदिर के निमंत्रण को लेकर सियासत भी हो रही है, ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati), सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), नीतीश कुमार (Nitish Kumar) या लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को भी न्योता दिया जाएगा या नहीं. इन तमाम बातों का जवाब विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार (Alok Kumar) ने दिया है. 

वीएचपी कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि राम मंदिर के उद्घाटन के लिए सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को न्योता भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को बुलाया जाएगा. उनके इस बयान के बाद ये माना जा रहा है कि जल्द ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, जेडीयू के अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार, आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को भी न्योता भेजा जाएगा. 

अखिलेश यादव को भी भेजा न्योता
आलोक कुमार ने बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुलाया गया है, पर मैंने पहले उनका ये बयान पढ़ा था कि बुलाएंगे तो जाएंगे.. तो अब उन्हें बुलाया गया है, अब मैंने ये बयान पढ़ा कि रामजी बुलाएंगे तो जाएंगे. ऐसे में मैं इस बात का उत्सुकता से इस बात का इंतजार कर रहा हूं कि समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष को राम जी बुलाते हैं या नहीं बुलाते हैं. अगर नहीं बुलाएंगे तो फिर वहां की जनता को भी स्पष्ट हो जाएगा कि रामजी नहीं चाहते. 

आपको बता दें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देशभर से चार हजार संतों को निमंत्रण दिया गया है. इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी वीवीआईपी हस्तियों को भी निमंत्रण दिया है. इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन का नाम भी शामिल हैं. हालाँकि कांग्रेस से कोई समारोह में शामिल होगा या नहीं इस पर पार्टी ने अपना स्टैंड साफ़ नहीं किया गया है. वहीं टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और सीपीएस नेता सीताराम येचुरी समारोह में जाने से इनकार कर चुके हैं. 

Ram Mandir Opening: 'रामलला हम आएंगे,' नारा देने वाले कारसेवक को भी मिला न्योता, पुरानी तस्वीरों में PM मोदी के साथ आए नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget