एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के लिए चुने गए पुजारियों की ट्रेनिंग आज से, गुजरेंगे इस प्रक्रिया से

Ram Mandir Pujari News: अयोध्या में राम मंदिर के पुजारी के पद के लिए 3,000 आवेदकों में से 200 को चुना गया था. सभी उम्मीदवारों को रहने खाने की व्यवस्था के साथ हर महीने 2000 रुपये का वजीफा मिलेगा.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर तैयारियां तेज हैं. राम लला मंदिर के पुजारी पद के लिए चुने गए 20 उम्मीदवारों का प्रशिक्षण बुधवार से शुरू होगा. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों ने कहा कि छह महीने का प्रशिक्षण अयोध्या में ट्रस्ट के नवनिर्मित कार्यालय में दिया जाएगा, जिसके बाद अर्चक (पुजारी) पद के लिए उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा.

ट्रस्ट के एक सदस्य ने कहा, "जो उम्मीदवार छह महीने का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, उन्हें अर्चक (पुजारी) पद के लिए चुना जाएगा." ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने कहा, "जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करेंगे, उन्हें पुजारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा और छह महीने के प्रशिक्षण के बाद विभिन्न पदों पर तैनात किया जाएगा." 

प्रति माह 2000 रुपये का वजीफा मिलेगा

उन्होंने कहा, "प्रशिक्षण अवधि के दौरान, ट्रस्ट सभी उम्मीदवारों को प्रति माह 2000 रुपये का वजीफा देगा और अयोध्या में उनके लिए भोजन और आवास की व्यवस्था भी करेगा." ट्रस्ट के मुताबिक, हिंदू धर्म के विभिन्न विषयों और धर्मशास्त्रों में विशेषज्ञता रखने वाले शिक्षक प्रशिक्षण देंगे. ट्रस्ट ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि रामलला की पूजा रामानंदी संप्रदाय के अनुसार की जाएगी, जिसके पहले आचार्य भगवान राम थे. 

200 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना

पिछले महीने, ट्रस्ट ने राम लला मंदिर के अर्चक (पुजारी) पद के लिए 3,000 आवेदकों में से 200 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना था. ट्रस्ट के अनुसार, 200 उम्मीदवार अयोध्या के कारसेवकपुरम में साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरे. वृन्दावन के प्रचारक जयकांत मिश्रा और अयोध्या के दो महंत मिथिलेश नंदिनी शरण और सत्यनारायण दास के तीन सदस्यीय पैनल ने साक्षात्कार आयोजित किए थे. 

ट्रस्ट ने रामलला के लिए अर्चकों (पुजारियों) की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की थी, रामलला प्रतिष्ठा समारोह और भविष्य में देवता से संबंधित सभी धार्मिक आयोजनों की देखभाल के लिए श्री राम सेवा विधि विधान समिति का गठन करने का भी निर्णय लिया गया है. गोविंद देव गिरि ने कहा कि समिति धार्मिक ग्रंथ तैयार करेगी जिसके अनुसार राम लला के दैनिक अनुष्ठान किए जाएंगे. 

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह

राम लला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास और उनके चार कनिष्ठ पुजारी भगवान के दैनिक अनुष्ठान करते हैं. बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की अध्यक्षता करेंगे, जब भगवान को मंदिर के गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की बल्ले-बल्ले, लाखों में होगी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Rain: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
दिल्ली: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget