एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: 'रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अगर मिलेगा तो भी नहीं जाएंगे', सपा विधायक का एलान, बताई वजह

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले न्योते को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं. इस बीच सपा विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि वो समारोह में नहीं जाएंगे.

Ram Mandir Inauguration: समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) के पौत्र और कुंदरकी विधानसभा सीट से सपा विधायक जियाउर रहमान बर्क (Zia Ur Rahman Barq) ने राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमें प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता मिले या न मिले, वो उसमें नहीं शामिल होंगे. वहां पर हमारी बाबरी मस्जिद थी. 

सपा विधायक ने राम मंदिर के न्योते को लेकर कहा, 'पहले तो हमें निमंत्रण मिलने वाला नहीं है और अगर मिलेगा तो भी हम नहीं जाएँगे क्योंकि ये हमारी आस्था से जुड़ा हुआ मसला है. हम पहले से ही कहते रहे हैं कि वहां पर हमारी बाबरी मस्जिद थी, लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट ने एक निर्णय लिया जो कि आस्था के आधार पर लिया गया.' 

UP Politics: योगी सरकार के फैसले से गदगद हुए अखिलेश यादव, कहा- 'देर आए, दुरुस्त आए'

सपा विधायक ने किया इनकार
सपा विधायक ने कहा, 'हम उस चीज के पहले से खिलाफ थे और आज भी उसके विरोध में हैं. वहां हमारे जाने का मतलब ही नहीं बनता क्योंकि ये हमारी आस्था का मुद्दा है और दूसरी बात ये भारतीय जनता पार्टी के लिए भी ये एक चुनावी मुद्दा है.' इससे पहले उनके दादा और सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने भी ऐसा ही बयान दिया था. 

संभल सीट से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क से जब राम मंदिर जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि जिस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होती उस दिन वो अल्लाह से बाबरी मस्जिद के लिए दुआ करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी मस्जिद को ताक़त के बल पर छीना गया और अब उस पर राम मंदिर बनाया गया है. 

आपको बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद ये मंदिर राम भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा. वहीं इस समारोह में शामिल होने के लिए कई राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं को भी न्योता दिया गया है. इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल हैं. टीएमसी पहले ही प्राण प्रतिष्ठा में आने से इनकार कर चुकी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दावत में ज्यादा दे दिया...', रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी
'दावत में ज्यादा दे दिया...', रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी
गोरखपुर: ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत से युवक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत से युवक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
'उम्र भी बढ़ गई तो अंकल कहेंगे ही', आकाश आनंद के बचाव में आए ब्रजेश पाठक
'उम्र भी बढ़ गई तो अंकल कहेंगे ही', आकाश आनंद के बचाव में आए ब्रजेश पाठक
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget