एक्सप्लोरर

Ram Mandir: 1 किलो सोना और 7 किलो चांदी से तैयार हुई रामलला की चरण पादुका, सामने आई अद्भुत तस्वीर

Shri Ram Mandir Paduka: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होगा. भगवान राम की पादुका को दर्शन के लिए तिरूपति बालाजी मंदिर में रखा गया है.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. भगवान राम की चरण पादुकाएं बनकर तैयार हो गई हैं. जिन्हें एसजी हाईवे पर तिरूपति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए रखा गया है. 

इस पादुका को हैदराबाद के श्री चल्ला श्रीनिवास शास्त्री ने तैयार किया था. पादुका को बनाने में 1 किलो सोना और 7 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा पादुका में बहुमूल्य रत्न भी लगाए गए हैं. श्रद्धालुओं को पादुका दर्शन का लाभ दिया गया. इससे पहले रविवार को इन्हें रामेश्वरधाम से अहमदाबाद लाया गया था. 

19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगी चरण पादुकाएं

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य्रकम होना है. उससे पहले 19 जनवरी को ही चरण पादुकाएं अयोध्या पहुंच जाएंगी. ये चरण पादुकाएं हाथ में लेकर श्री चल्ला श्रीनिवास अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर की 41 दिन की परिक्रमा भी कर चुके हैं. 

पीएम मोदी के हाथों होगी प्राण-प्रतिष्ठा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा करवाई जाएगी. इस महोत्सव के लिए ट्रस्ट ने 2,500 मेहमानों की एक लिस्ट भी तैयार की है, जिन्हें राम मंदिर के विशाल उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया जाएगा. इसके अलावा समारोह में 4,000 संतों को भी आमंत्रित किया गया है. मंदिर 23 जनवरी से भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा. 

ट्रस्ट ने भक्तों से की ये अपील

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले 16 जनवरी को शुरू होंगे. राम मंदिर ट्रस्ट सचिव चंपत राय ने लोगों से अयोध्या में भीड़भाड़ से बचने के लिए अपने शहरों और कस्बों में स्थानीय मंदिरों में जाकर इस कार्यक्रम को मनाने के लिए कहा है. चंपत राय ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या न आएं. अपने नजदीकी मंदिर में इकट्ठा हों, चाहे वह छोटा हो या बड़ा. जो मंदिर आपके लिए संभव हो, वहां जाएं.

ये भी पढ़ें- 

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में ASI ने कोर्ट में पेश की सर्वे की रिपोर्ट, 21 दिसंबर को आएगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget