एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा में दक्षिण भारत से अयोध्या आने वालों को नहीं होगा ये दिक्कत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Ayodhya News: देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अयोध्या के मार्गों पर अलग-अलग भाषाओं में निर्देश पट्टिकाएं लगाई जाएंगी.

Ayodhya Ram Mandir News: देश के विभिन्न हिस्सों से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यहां तमिल और तेलुगू सहित अलग-अलग भाषाओं में पट्टिकाएं लगाई जाएंगी. अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी जोन) पीयूष मोर्डिया ने यह जानकारी दी.

अयोध्या पहुंचे मोर्डिया ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख मंदिरों की तरफ जाने वाले मार्गों को चिह्नित करने की योजना बनाई गई है और जिस मार्ग से पैदल यात्री जाएंगे उन पर वाहनों को जाने से रोका जाएगा. उन्होंने कहा कि मार्गों की आवश्यकता के अनुरूप योजना तैयार की जा रही है. कुछ मार्गों पर ई-रिक्शा को भी प्रतिबंधित किया जा सकता है.

मोर्डिया ने बताया कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अयोध्या के मार्गों पर अलग-अलग भाषाओं में निर्देश पट्टिकाएं लगाई जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर जाने में दिक्कत ना हो. उन्होंने बताया कि खासकर दक्षिण भारत के राज्यों की भाषाओं में निर्देश पट्टिकाएं लगाई जाएंगी.

Ram Mandir Inauguration: क्या रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे कांग्रेस नेता? इस वजह से जताया आभार

अयोध्या हवाई अड्डे पर 100 विमान आने की संभावना
दूसरी ओर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की जनसभा से संबंधित निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि  प्रधानमंत्री की जनसभा में आसपास के जनपदों से डेढ़ से दो लाख आम नागरिकों के आने की संभावना के दृष्टिगत सभी तैयारियां और अयोध्या को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गो पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था एवं जनसभा में आने वाले नागरिकों की आधारभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाए.

उन्होंने कहा कि अयोध्या में ट्रस्ट द्वारा यात्रियों के ठहराने की व्यवस्था से अलग धर्मशाला एवं होटल आदि में भी यात्रियों को निर्धारित दर पर रहने की व्यवस्था किया जाय. मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को वही लोग अयोध्या में आ सकेंगे जिनके पास निमंत्रण पत्र है या तो सरकारी ड्यूटी में तैनात हो.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसा संज्ञान में आया है कि कुछ लोगों ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन स्थानीय होटल एवं धर्मशालाओं की बुकिंग करा ली है उसको निरस्त किया जाए, जिससे शासन-प्रशासन में कोई परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि उस दिन भारत के विशिष्ट आमंत्रित जन अयोध्या आयेंगे तथा अयोध्या हवाई अड्डे पर 100 विमान आने की संभावना है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या
कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget