एक्सप्लोरर

अयोध्या: 10 अप्रैल से शुरू हो सकता है राम मंदिर की नींव भराव का काम, नृपेन्द्र मिश्र करेंगे बैठक

राम मंदिर की नींव भराई का काम 10 अप्रैल से शुरू हो सकता है. समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करने 9 अप्रैल को अयोध्या पहुच रहे हैं.

अयोध्या. भव्य राम मंदिर निर्माण की नींव भरने के लिए इंजीनियरिंग फील्ड मैटेरियल (ईएफएम) पर 10 अप्रैल को मुहर लग जाएगी. इसी के साथ ही नींव की भराई का कार्य शुरू हो जायेगा. राम मंदिर निर्माण के लिए 40 फीट गहरी नींव को ईएफएम से भरा जायेगा. ईएफएम पर 10 अप्रैल को मुहर लगेगी क्योंकि 10 व 11 अप्रैल को राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक अयोध्या में होने जा रही है. समिति के चेयरमैन व प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव पूर्व आईएएस नृपेन्द्र मिश्र मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करने 9 अप्रैल को अयोध्या पहुच रहे हैं.

राम जन्मभूमि परिसर में होगी पहली बैठक निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र राम मंदिर निर्माण समिति की पहली बैठक 10 अप्रैल को सुबह राम जन्मभूमि परिसर में करेंगे. दूसरी बैठक दोपहर में सर्किट हॉउस में करेंगे. मंदिर निर्माण कार्य की समीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ.

अनिल मिश्र का कहना है कि 10 और 11 अप्रैल को राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में राम मंदिर की नीव में भरा जाने वाली ईएफएम पर मुहर लगा दी जाएगी. नींव को लेकर मिट्टी को कम्प्रेस करने का कार्य भी पूरा किया जा चुका है. यही नहीं ईएफएम की एक लेयर का निर्माण कुछ हिस्सों में किया जा रहा है जिसकी परख विशेष इंजीनियर कर रहे है. सब कुछ ठीक रहा तो ईएफएम से नींव की भराई का कार्य किया जाना शुरू हो जायेगा.

परिसर की सुरक्षा पर भी होगी चर्चा बैठक में राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा पर भी चर्चा की जाएगी. साथ ही राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना संक्रमण से किस तरह सुरक्षित रखा जाये इस पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा. राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक कितना धन संग्रह समपर्ण निधि अभियान में किया गया, उसका आंकड़ा भी बैठक में रखा जायेगा. राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य भी शामिल होंगे. साथ ही राम मंदिर निर्माण कार्य में लगी कंपनी एल एंड टी, टाटा कंसल्टेंसी के इंजीनियर भी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें:

क्या कोरोना की दूसरी लहर के बीच ट्रेन सेवाओं पर लगेगी रोक? रेलवे ने दिया बड़ा बयान

रुड़की: दोनों हाथ गंवाने के बाद भी हरप्रीत सिंह ने नहीं हारी हिम्मत, यूं हटाए जिंदगी के रोड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Medicine Storage In Monsoon: बारिश में खराब हो सकती हैं दवाएं! जानें मानसून में मेडिसिन स्टोर करने का सही तरीका
बारिश में खराब हो सकती हैं दवाएं! जानें मानसून में मेडिसिन स्टोर करने का सही तरीका
Embed widget