एक्सप्लोरर

पहलगाम पर सर्वदलीय बैठक में सपा की ओर से शामिल होंगे ये नेता, सरकार से करेंगे ये मांग

UP Politics: पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की ओर से, गुरुवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई है. इसमें सपा की ओर से कौन शामिल होगा, इस पर अखिलेश ने फैसला कर लिया है.

UP Politics: पहलगाम आतंकी हमले के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में होने वाली सर्वदलीय बैठक में समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव मौजूद रहेंगे. यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी. 

उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में समाजवादी पार्टी आज अपना पक्ष रखेगी. कन्नौज सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ये मांग है कि आतंकवादियों का कोई धर्म और मजहब नहीं होता और पहल गाम की घटना बहुत ही दुःखद है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.

पहलगाम हमले के वीडियोज देखकर परेशान हैं अखिलेश यादव, सपा चीफ बोले- सिर्फ खौफ फैलाने के लिए...

केंद्र सरकार रखे नजर- अखिलेश
अखिलेश ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि बहुत से विषय सोशल मीडिया पर आयेंगे. हमे देखना होगा अगर कोई सिक्योरिटी को तोड़ता है, कोई वीडियो हमारी सुरक्षा को खतरा पहुंचाये ऐसे वीडियो और कमेंट्स पर भी केंद्र सरकार को नजर रखना होगा क्योंकि देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र की है.

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जितना भी बजट खर्च हो सरकार को करना चाहिए लेकिन सुरक्षा सुनिश्चित हो. भारत के कठोर फैसले के साथ हम है अगर और कठोर फैसले लेने पड़े तो लेना चाहिए हम सरकार के फैसले का समर्थन करते है. पानी रोकने के फैसले का भी अखिलेश ने समर्थन किया. अखिलेश ने कहा सपा सर्वदलीय बैठक में अपना पक्ष रखेगी और इस हमले का मुंहतोड़ जबाब देने में हम साथ हैं.

अखिलेश यादव ने कहा ये वक्त राजनीति का नहीं है. हम पंद्रह दिन बाद या एक महीने बाद जब राजनीति की बात करने का वक्त होगा तब जबाब देंगे.   हम अपने नेताओ से कहेंगे की वो शुभम द्विवेदी के घर जाएं.

23 मिनट की प्रेस वार्ता की शुरुआत में ही अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि नारे मत लगाना कोई.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
जापानी दल ने देखी यूपी की 1090 सेवा मॉडल, समझी पूरी प्रक्रिया
जापानी दल ने देखी यूपी की 1090 सेवा मॉडल, समझी पूरी प्रक्रिया
जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार
जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget