एक्सप्लोरर

UP Politics: उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचे घमासान के बीच बोले राम गोपाल यादव, विवाद पर कही ये बात

Stalin Sanatana Dharma Remark: सनातन धर्म पर उदयनिधि के बयान पर मचे घमासान के बीच राम गोपाल यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि धर्म पर अगर कोई कुछ कहता है तो वो उसका निजी विचार है.

Udhayanidhi Stalin Controversy: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) के बेटे उदयनिधि (Udaynidhi Stalin) द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. हिन्दू संगठनों की ओर से इस पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. वहीं बीजेपी (BJP) इस बयान को लेकर अब पूरे 'इंडिया' गठबंधन को ही आड़े हाथों ले रही है. इन तमाम बयानबाजियों के बीच सपा सांसद राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए.

सपा सांसद राम गोपाल यादव से जब उदयनिधि के सनातन धर्म को खत्म करने के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई बयान नहीं देना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि 'धर्म के बारे में अगर कोई कुछ कहता है तो ये उस व्यक्ति का विचार निजी होता है. किन परिस्थितियों में... क्यों ये बयान दिया गया या फिर कभी भी कोई बयान आता है किसी का तो बिना उसके गहराई में गए हुए, बिना उसका पता किए हुए उस पर भी कोई अगर बयान देता है वो भी आखिर में कष्टदायी होती है.'

उदयनिधि के बयान पर क्या बोले राम गोपाल यादव

सपा नेता ने कहा कि उन्होंने उदयनिधि के बयान को नहीं देखा है. वो बाहर थे, इसलिए उन्होंने नहीं देखा कि उदयनिधि का क्या बयान है. राम गोपाल यादव ने कहा कि 'कई बार एक आदमी कहता है.. दूसरा सुनता और तीसरे से कहता है, तो उसकी भाषा में अंतर हो जाता है. इसलिए मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता, कोई भी बयान, किसी भी व्यक्ति को किसी धर्म या विचारों के खिलाफ नहीं देना चाहिए. हमारी पुरानी जो शिक्षा देने वाली पुस्तकें है उनमें भी इस बात का जिक्र है जो दूसरे धर्मों का सम्मान करता है, दूसरे के विचारों का आदर करता है, सम्माननीय वही होता है.'

ये पूरा विवाद उदयनिधि के उस बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने सनातन धर्म की तुलना मलेरिया और डेंगू से कर दी थी और कहा था कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए. 

Ghosi Bypoll 2023: घोसी में मतदान के बीच ब्रजेश पाठक का बड़ा दावा, कहा- BJP की जीत के डर से सपा लगा रही अनर्गल आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget