एक्सप्लोरर

Ghosi Bypoll 2023: घोसी में मतदान के बीच ब्रजेश पाठक का बड़ा दावा, कहा- BJP की जीत के डर से सपा लगा रही अनर्गल आरोप

Ghosi Bypoll: घोसी में चल रहे उपचुनाव की वोटिंग के बीच उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बीजेपी की एकतरफा जीत का दावा किया है. उन्होंने चुनाव में धांधली के आरोप पर सपा को आड़े हाथों लिया.

UP By Election 2023: मऊ के घोसी में बीजेपी और सपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. सपा (SP) से सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) और बीजेपी (BJP) से दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) किस्मत आजमा रहे हैं. घोसी उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है. आज बीजेपी और सपा प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो जाएगी. घोसी उपचुनाव के लिए आज शाम 6 बजे तक मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. आम जनता के बीच भी घोसी उपचुनाव का जबरदस्त उत्साह है. वोटिंग के बीच उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने बड़ा दावा किया है. 

वोटिंग के बीच उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक क्या बोले?

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बीजेपी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतने जा रही है. मतदाताओं का आशीर्वाद कमल के फूल पर है. उन्होंने घोसी उपचुनाव को एकतरफा बताया और कहा कि बीजेपी के पक्ष में नतीजे आने वाले हैं. चुनाव में धांधली के आरोप पर उन्होंने सपा को आड़े हाथों लिया. ब्रजेश पाठक ने कहा कि हार को सामने देख सपा अनर्गल आरोप लगाती है. बता दें कि अखिलेश यादव ने वोटिंग से एक दिन पहले सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया था.

घोसी चुनाव में सपा ने लगाया है धांधली का आरोप

उन्होंने कहा था कि सपा के खिलाफ बीजेपी का प्रत्याशी ही नहीं बल्कि सरकारी तंत्र भी मैदान में है. निर्वाचन आयोग से अपील है कि मामले का संज्ञान ले. अखिलेश यादव से पहले शिवपाल सिंह यादव भी थानेदार और सीओ पर वोटरों को धमकाने का आरोप लगा चुके हैं. उन्होंने आईजी रेंज से मुलाकात कर निष्पक्ष, भयमुक्त और पारदर्शी मतदान कराने की मांग की थी. बता दें कि सपा-बीजेपी के साथ एनडीए और इंडिया गठबंधन की भी घोसी उपचुनाव पर नजर है. घोसी उपचुनाव को लिटमस टेस्ट माना जा रहा है. उपचुनाव से दूरी बनाने वाले अखिलेश यादव ने मैदान में उतरकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया था.

Ghosi Bypoll 2023: घोसी में वोटिंग के बीच सपा नेता शिवपाल यादव की आई पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'आपका एक-एक वोट...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget