एक्सप्लोरर

रामगोपाल यादव का दावा- यूपी में 40 से 50 सीटों पर सिमट जाएगी बीजेपी, सपा बना रही है रणनीति

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने दावा किया कि यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी 40 से 50 सीट पर सिमट जाएगी. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 300 प्लस सीटें है.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि सपा 2022 विधानसभा चुनाव की रणनीति बना रही है. हमारा कांग्रेस व बसपा से कोई गठबंधन नहीं होगा. बाकी दलों से विचार किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि हमारा लक्ष्य 300 प्लस सीटें है और बीजेपी 40 से 50 सीट पर सिमट जाएगी.

रामगोपाल यादव ने बताया कि ''हमारे पूरे परिवार ने कोरोना का टीका लिया हुआ है. हमारे लोग जाकर कोरोना का टीका लगवा रहे हैं. इस पर राजनीति की बात नहीं है. हम लोग फ़ोटो में यकीन नहीं रखते.'' उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ''आज पूरे उत्तर प्रदेश में टीकाकरण की रफ्तार काफी सुस्त है. देश में भी टीकाकरण का यही हाल है. अमेरिका ने अपनी जनसंख्या का 70% टीका लगा लिया है और भारत में यह 10% के आसपास है.''

बीजेपी में मान मनव्वल की बैठक चल रही है- रामगोपाल यादव

उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण का केस सामने आने पर रामगोपाल यादव ने कहा कि ''चुनाव नजदीक आ रहा है, यही सब अब होगा. बीजेपी ने काम तो किया नहीं अब कुछ निर्दोष पकड़े जाएंगे.'' उन्होंने कहा कि ''जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी हमारे जीते हुए लोगों को खूब पैसों का लालच दे के अपने साथ ले कर जा रही है. हम तो पैसा दे नहीं पा रहे हैं लिहाजा बीजेपी को जनता ने नकार दिया तो अब पैसों का खेल कर रही है.''

सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने बीजेपी की बैठक पर कहा कि ''बीजेपी चुनाव की तैयारी की बैठक नहीं मान मनव्वल की बैठक चल रही है. उत्तर प्रदेश को एक ऐसा सीएम मिला जिसने अधिकारियों की छोड़ किसी की नहीं सुनी. सीएम ने अपनी पार्टी के लोगों की भी नहीं सुनी. कुछ अधिकारी जो गड़बड़ कर रहे हैं सबको हम देख रहे हैं.''

यह भी पढ़ें-

BJP vs SP: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का दावा- यूपी चुनाव हार जाएगी बीजेपी, बदलाव चाहते हैं लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget