एक्सप्लोरर

पीलीभीत: सरकारी कागजों में 8 सालों से 'मृत' है राम भरोसेलाल, अपनों ने ही हड़प ली थी जमीन

पीलीभीत में बीसलपुर तहसील के ढकवारा गांव के निवासी राम भरोसेलाल पिछले आठ सालों से सरकारी कागजों में मृत घोषित है. आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने मिलकर उसकी जमीन हड़प ली.

पीलीभीत: बीसलपुर तहसील का राम भरोसेलाल अपनों के ही दगे के कारण कई सालों से सरकारी कागजों में मृत घोषित है. राम भरोसेलाल खुद को जीवित साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन इंसाफ नहीं मिल रहा है. आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने तहसील प्रशासन से मिलकर राम भरोसेलाल को मृत दिखाकर उसकी जमीन हड़प ली.

8 साल पहले हड़प ली राम भरोसे की जमीन अब खुद को जिंदा होने का सबूत दे रहा ढकवारा गांव का राम भरोसेलाल तहसील, न्यायालय, पुलिस व आला अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है. ऐसा लगता है कि इनका मामला ही राम भरोसे हो गया है. दरअसल, राम भरोसे की मात्र 4 डिसमिल जमीन थी. आरोप है कि 30 जुलाई 2012 को गांव के ही रहने वाले हरिशंकर, गंगाराम, गंगाधर, श्यामचरण व शिवदेई ने लेखपाल व कानूनगो से मिलकर राम भरोसे को मृत दिखाकर उसकी जमीन अपने नाम करा ली.

पीलीभीत: सरकारी कागजों में 8 सालों से 'मृत' है राम भरोसेलाल, अपनों ने ही हड़प ली थी जमीन

राम भरोसे को इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब उसने खतौनी निकलवाई. करीब सात साल बाद उसे इस करतूत का पता चला. खतौनी में राम भरोसे मृत था और उसकी जमीन गांव के हरिशंकर व उसके भाइयो के नाम दर्ज हो चुकी थी.

राम भरोसे बीसलपुर तहसील प्रशासन से लेकर न्यायालय व पुलिस प्रशासन के चक्कर लगा रहा है, लेकिन इंसाफ नहीं मिल रहा है. राम भरोसे को मारने की धमकी तक दी जा रही है. तंग आकर राम भरोसे ने चार महीने पहले आरोपियों के खिलाफ कोतवाली बीसलपुर में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है. आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

ये भी पढ़ें:

मथुरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, बांके बिहारी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

ग्रेटर नोएडा: जैक लगाकर उठा रहे थे इमारत, भरभरा कर गिरी, बाल-बाल बचे 6 मजदूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget