एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: जैक लगाकर उठा रहे थे इमारत, भरभरा कर गिरी, बाल-बाल बचे 6 मजदूर

ग्रेटर नोएडा में एक इमारत को जैक लगाकर उठाया जा रहा था. इसी दौरान इमारत भरभरा कर गिर गई. गनीमत रही कि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ.

ग्रेटर नोएडा. गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में एक इमारत भरभरा कर गिरने से अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि इमारत को जैक से उठाया जा रहा था. हादसे के दौरान इमारत में काम कर रहे 6 मजदूर बाल-बाल बच गए. ये हादसा सूरजपुर इलाके में हुआ है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है.

जैक से उठाई जा रही थी इमारत दरअसल, सूरजपुर कस्बे में इमारत को जैक के जरिये उठाया जा रहा था. इमारत पुरानी होने की वजह से वो गिर गई. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय वहां आधा दर्जन मजदूर काम कर रहे थे. पुलिस का कहना है कि इमारत गिरने से पहले ही मजदूर बाहर निकल आए थे. हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डिंग के मलबे में कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है. बिल्डिंग काफी पुरानी थी जिसके चलते ही ये घटना हुई है.

इमारत गिरने की वजह से आस-पास की इमारत को नुकसान भी पहुंचा है. एक इमारत का कमरा पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है. कमरे में बच्चे खेल रहे थे, लेकिन हादसे से पहले ही बच्चे बाहर निकल गए थे. पुलिस ने फिलहाल वहां काम कर रहे कुछ मजदूर और ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड के तपोवन हादसे को एक हफ्ता पूरा, टनल से 4 और शव बरामद, मौत का आंकड़ा 42 पर पहुंचा

UP: मासूम निष्‍ठा को नहीं लगेंगे बस के झटके, महिला परिचालक को ऑफिस में किया अटैच

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget