एक्सप्लोरर

राकेश टिकैत बोले- UP Election 2022 में बीजेपी का विरोध करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

UP Elections: राकेश टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा यूपी चुनाव में BJP का विरोध करेगा. उन्होंने कहा कि हम न तो कोई उम्मीदवार उतारेंगे और न ही किसी राजनीतिक दल का समर्थन करेंगे.

Rakesh Tikait on UP Assembly Election 2022: भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने सोमवार को आगरा में अरुण नारवार के परिवार से भेंट की और उनके परिवार को 40 लाख रुपये मुआवजा और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की. गौरतलब है कि अरुण की 19 अक्टूबर को आगरा में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी. पुलिस ने जगदीशपुरा थाने के मालखाने से 25 लाख रुपये की चोरी के सिलसिले में अरुण को हिरासत में लिया था.

नारवार परिवार से मिलने के बाद टिकैत ने पत्रकारों से कहा, ''राज्य सरकार मुआवजा देने में भेदभाव कर रही है. उसने लखीमपुर खीरी और कानपुर में 40-45 लाख रुपये की सहायता दी है, लेकिन आगरा में सरकार ने महज 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया है.'' उन्होंने कहा, ''राज्य सरकार को अरुण के परिवार को भी 40 लाख रुपये का मुआवजा देना चाहिए. सरकार को भेदभाव नहीं करना चाहिए.'' उन्होंने नारवार परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और अरुण के मौत की न्यायिक जांच कराने की भी मांग की.

आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट न दें- टिकैत

कृषि कानूनों को लेकर बीजेपी नीत सरकार पर निशाना साधते हुए टिकैत ने कहा, ''मैं किसानों से अनुरोध करूंगा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट न दें. संयुक्त किसान मोर्चा राज्य के विधानसभा चुनावों में बीजेपी का विरोध करेगा.''

राकेश टिकैत ने कहा, ''विधानसभा चुनाव में हम न तो कोई उम्मीदवार उतारेंगे और न ही किसी राजनीतिक दल का समर्थन करेंगे.'' टिकैत ने कहा कि केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ उनका विरोध प्रदर्शन समस्या सुलझने तक जारी रहेगा और इसे लेकर ''हम केन्द्र सरकार से बातचीत करने को भी तैयार हैं.''

यह भी पढ़ें-

Arvind Kejriwal In Ayodhya: सीएम केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन, साथ ही किया बड़ा एलान

Aryan Khan Drugs Case: लखनऊ पुलिस के सामने सरेंडर करेगा किरण गोसावी? जानिए क्या बोले पुलिस कमिश्नर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget