एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal In Ayodhya: सीएम केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन, साथ ही किया बड़ा एलान

अयोध्या दौरे पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान किया है. केजरीवाल ने कहा कि अगर यूपी में हमारी सरकार बनती है तो प्रदेशवासियों को मुफ्त में रामलला के दर्शन कराएंगे.

CM Arvind Kejriwal In Ayodhya: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल अयोध्या दौरे पर हैं. केजरीवाल ने आज सुबह हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए. दर्शन के बाद केजरीवाल ने बड़ा एलान भी किया. पत्रकारों के साथ बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि अगर यूपी में हमारी सरकार बनती है तो प्रदेश के सभी लोगों को अयोध्या में रामलला के मुफ्त में दर्शन कराएंगे.

केजरीवाल ने कहा कि आज मुझे भगवान के दर्शन करने का सौभाग्य मिला और मैं चाहता हूं कि हर भारतवासी को ये सौभाग्य मिले. केजरीवाल ने कहा कि हम दो काम करने वाले हैं. पहला हम दिल्ली के अंदर मुख्यमंत्री तीर्थ योजना चला रहे हैं. इसके तहत लोगों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराई जाती है. कल सुबह दिल्ली कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाई है. बैठक में हम अयोध्या को भी मुख्यमंत्री तीर्थ योजना में शामिल करेंगे. अब दिल्ली के लोग रामजन्मभूमि के भी मुफ्त दर्शन करेंगे. वहीं, अगर यूपी में हमारी सरकार बनी तो हम सभी प्रदेशवासियों को अयोध्या में रामलला के मुफ्त दर्शन कराएंगे.

इससे पहले केजरीवाल ने सोमवार को सरयू नदी के तट पर वैदिक मंत्रों और भजनों के बीच सरयू की 'आरती' की और मां सरयू, भगवान श्रीराम तथा देवताओं से दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और पूरे देश के कल्याण की कामना की. इस मौके पर केजरीवाल ने कहा, “मां सरयू नदी से दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश और पूरे भारत वर्ष के कल्‍याण के लिए प्रार्थना करता हूं. पूरा देश कोरोना नाम की महामारी से पीड़ित है, पिछले कुछ दिनों से कुछ नियंत्रण है, लेकिन मैं समझता हूं कि भगवान राम, देवताओं की और मां सरयू नदी की कृपा होगी तो जरूर हम सब लोगों को इस महामारी से मुक्ति मिलेगी.”

उन्होंने कहा, “आज अयोध्या आने का सौभाग्य मिला और इस अवसर पर मैं सभी देवताओं से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि देश को महामारी से मुक्ति मिले.” केजरीवाल ने आगे कहा, “मैं हमेशा मानता हूं कि हमारे देश के लोग बहुत अच्छे हैं, हमारे देश को अभी तक बहुत आगे पहुंच जाना चाहिए था, दुनिया का नंबर एक देश बनना चाहिए था लेकिन आज हमारे देश के अंदर गरीबी है, आज हमारे देश के अंदर अशिक्षा है, तरह-तरह की बीमारियां हैं, भिन्‍न-भिन्‍न समस्याएं हैं. मैं सभी देवताओं से प्रार्थना करता हूं कि मेरा भारत वर्ष जल्‍दी दुनिया का नंबर वन देश बने और हम 130 करोड़ भारतवासी मिलकर इसको संभव कर सकते हैं.”

उन्होंने कहा, “मैं उम्र और अनुभव में छोटा हूं लेकिन मेरा दिल्‍ली सरकार चलाने का जो पांच साल का अनुभव है, उससे लगता है कि अगर सब लोग मिलकर एक परिवार की तरह, एक टीम की तरह एक साथ काम करें, अपने बीच की दीवारों और भेदभाव को गिराकर एक साथ काम करें तो इस देश को दुनिया की शक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है. यह संभव है और दिल्ली के अंदर स्कूल, अस्पताल, पानी और सड़कों के लिए यह करके दिखाया है.”

ये भी पढ़ें:

Aryan Khan Drugs Case: लखनऊ पुलिस के सामने सरेंडर करेगा किरण गोसावी? जानिए क्या बोले पुलिस कमिश्नर

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी हिंसा पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जानें इस केस में क्या-क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget