एक्सप्लोरर

UP News: चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न पर बोले राकेश टिकैत- किसानों को हक भी दिलाए सरकार

चौधरी चरण सिंह तीन अप्रैल 1967 से 25 फरवरी 1968 और 18 फरवरी, 1970 से एक अक्टूबर, 1970 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे

Chaudhary Charan Singh Bharat Ratna: चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह  भारत रत्न के हक़दार थे उनको भारत रत्न मिलना स्वागत योग्य है. उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन जी को भारत रत्न देने का फैसला किया गया है लेकिन सरकार को उनके फैसले पर भी चलना चाहिए और किसानों को उनका हक़ भी दिलाना चाहिए.

वहीं राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा करने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा 'दिल जीत लिया'. चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'दिल जीत लिया.'

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''जननेता, किसानों के मसीहा, गांवों, अन्नदाता किसानों, शोषितों एवं वंचितों के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को 'भारत रत्न' प्रदान करने की घोषणा अभिनंदनीय है. वे सच्चे अर्थों में लोकतंत्र के साधक थे. यह गौरव राष्ट्र निर्माण में उनके अतुल्य योगदानों का सम्मान है.''

मुद्दा उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी उठा
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिये जाने की घोषणा का मुद्दा उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी उठा, जहां समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने केंद्र सरकार के इस फैसले की सराहना की.

बीजेपी को रास नहीं आएगा जयंत चौधरी का ये फैसला! विपक्ष के आरोपों पर बोले- 'इसे भूल जाना चाहिए'

विधानसभा में चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, ''पूरा सदन बहुत प्रसन्न है. उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी की सेवाएं पूरे देश के लिए अतुलनीय थी. पूरा सदन प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हैं.''

सदन में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ''अध्यक्ष जी मैं आपके माध्यम से सभी किसानों को बधाई देना चाहता हूं. चौधरी चरण सिंह जी जीवन भर किसानों के अधिकारों के लिए लड़े और इसी विधानसभा के सामने नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने उनकी प्रतिमा लगवाई थी. हमें खुशी है इस बात की कि एक किसान नेता को भारत रत्न मिला.'

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने भी चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर खुशी जाहिर की.

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा, ''चौधरी चरण सिंह जी के लिए मांग समाजवादियों ने भी की थी. जिन्हें भी भारत रत्न मिला है, उन्हें बधाई और शुभकामनाएं.'

पीएम मोदी ने कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पी. वी. नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की घोषणा की.

प्रधानमंत्री मोदी ने एक पोस्ट में कहा, ''हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है. यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है.''

प्रधानमंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था. चौधरी चरण सिंह तीन अप्रैल 1967 से 25 फरवरी 1968 और 18 फरवरी, 1970 से एक अक्टूबर, 1970 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: आरोपी का मकन के ध्वस्तीकरण पर HC की रोक
जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: आरोपी का मकन के ध्वस्तीकरण पर HC की रोक
UPITS 2026 में जुड़ेंगे 85 देशों के खरीदार, CM योगी ने की समीक्षा
UPITS 2026 में जुड़ेंगे 85 देशों के खरीदार, CM योगी ने की समीक्षा
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget