एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: राकेश टिकैत को परिवार समेत बम से उड़ाने की धमकी, फोन पर भी आए मैसेज, केस दर्ज

Muzaffarnagar: राकेश टिकैत ने बताया उन्हें और उनके परिवार को फोन पर बम को उड़ाने की धमकी दी गई है. जब फोन को स्विच ऑफ कर दिया गया तो कई धमकी भरे मैसेज भेजे गए.

Rakesh Tikait News: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और उनके परिवार को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी गई है. बुधवार रात को बीकेयू के अध्यक्ष नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत के मोबाइल फोन पर उस वक्त बम से उड़ाने की धमकी दी गई जब वो अपने गांव सिसौली में मौजूद थे. इसके बाद उन्होंने फोन स्विच ऑफ लकर लिया, लेकिन फिर उनके फोन पर कई धमकी भरे मैसेज भेजे गए. इस मामले में टिकैत परिवार ने अज्ञात शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इससे पहले भी राकेश टिकैत के परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी. 

इस पूरे मामले पर राकेश टिकैत ने कहा कि पहले ये हमें मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देते थे, तभी चाकू तो कभी गोली मारने की धमकी देते हैं लेकिन इस बार बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी में ये भी कहा है कि बाहर मत जाओ, मतलब हम कहीं मीटिंग में न जाएं. राकेश टिकैत ने कहा कि गौरव टिकैत को रात करीब 9.10 बजे बार-बार फोन आए और धमकी के साथ गाली गलौज की गई. जिसके बाद उन्होंने फोन स्विच ऑप कर लिया तो धमकी भरे मैसेज किए गए. जिसमें लिखा गया कि फोन बंद करके कहां तक भागोगे हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं. 

टिकैत परिवार ने दर्ज कराई शिकायत

राकेश टिकैत ने कहा कि ये चाहते हैं कि हम बाहर आना जाना बंद कर दें. जो भी मीटिंग है उन्हें बंद करें, सरकार के खिलाफ जो भी भारतीय किसान यूनियन या किसानों का प्रदर्शन चल रहा है उसे बंद करें. बेंगलुरु में भी हम पर हमला किया गया, फिर दूसरी घटना एयरपोर्ट पर हुई वहां बैठे हुए थे वहां भी लूज टॉक हुई. आज हमें बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद भोरा कला पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई है. टिकैत ने कहा कि हम चाहते हैं इस मामले की जांच हो और आरोपियों की गिरफ्तारी हो. 

टिकैत ने कहा कि इस तरह की धमकीबाजी से हमारा कोई भी काम नहीं रुकेगा. कल एक बड़ी पंचायत मेरठ में है जिसमें हम मौजूद रहेंगे. 20 मार्च को दिल्ली में भी एक बड़ी पंचायत है जो संयुक्त किसान मोर्चा की पंचायत है. इस तरह की धमकी देने वाले मानसिक रोगी होते हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: यूपी में अबतक फेल नहीं हुआ है BJP का ये फॉर्मूला, दांव चला तो 2024 में विपक्ष की बढ़ेगी मुश्किल

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget