एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस के दो विधायकों का सपा को राज्यसभा चुनाव में मिलेगा वोट? आराधना मिश्रा ने किया साफ

Rajya Sabha Election: बीजेपी के आठवें उम्मीदवार से पेंच फंस गया है. कुल मिलाकर राज्यसभा चुनाव में खेला होना तय माना जा रहा है. इस बीच, कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है.

Rajya Sabha Elections 2024: राज्यसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए कल (मंगलवार) को वोट डाले जाएंगे. बीजेपी के आठवें प्रत्याशी से मुकाबला दिलचस्प हो गया है. इस बीच, कांग्रेस की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है. बता दें कि नामांकन के आखिरी दिन बीजेपी ने संजय सेठ को मैदान में उतारा. राज्यसभा भेजने के लिए सपा ने तीन उम्मीदवारों को मौका दिया है. सात के बाद आठवें प्रत्याशी की उम्मीदवारी से मुकाबला कांटे का हो गया है. सत्तारूढ़ बीजेपी सात उम्मीदवारों को आसानी से राज्यसभा भेज सकती है. 

कांग्रेस निभाएगी राज्यसभा चुनाव में गठबंधन धर्म

मुख्य विपक्षी सपा के पास भी तीन उम्मीदवारों को जिताने की क्षमता है. दोनों पार्टियों के पास सात और तीन सीटों पर पर्याप्त संख्या बल है. बीजेपी के आठवें उम्मीदवार से पेंच फंस गया है. आठवें उम्मीदवार को जिताने के लिए बीजेपी को 8 वोटों की जरूरत है. तीसरे उम्मीदवार के लिए सपा को 2 वोट कम पड़ रहे हैं. कुल मिलाकर राज्यसभा चुनाव में खेला होना तय माना जा रहा है. राज्यसभा चुनाव से चंद घंटे पहले डिनर पॉलिटिक्स भी शुरू हो गई है. सता पक्ष और विपक्ष की तरफ से विधायकों को पाले में करने की रणनीति बनाई जा रही है. डिनर खाने आए विधायकों से समर्थन में वोट कराने के लिए डील की जा सकती है.

दूसरे MLA वीरेंद्र चौधरी पर बोलीं आराधना मिश्रा 

कांग्रेस के दो विधायकों का सपा उम्मीदवार को वोट देने की घोषणा विधायक आराधना मिश्रा मोना ने की है. एबीपी न्यूज से बातचीत में उन्होंने सपा की तीनों सीट जीतने पर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि सपा के विधायक ईमानदारी से वोट करेंगे तो सपा को राज्यसभा की तीनों सीटों पर जीत मिल जाएगी. आराधना मिश्रा मोना ने राज्यसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन धर्म निभाने का वादा किया. कांग्रेस के दूसरे विधायक वीरेंद्र चौधरी अभी तक सामने नहीं आए हैं. आराधना मिश्रा मोना ने दावा किया कि कांग्रेस के दूसरे विधायक का लोकेशन पता है. विधायक वीरेंद्र चौधरी भी सपा को वोट करेंगे. 

UP RO-ARO Exam: आरओ- एआरओ अभ्यर्थियों की घोषणा पर UPPSC का इलाका छावनी में तब्दील, पुलिस ने नाकाम किया घेराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget