एक्सप्लोरर

जानिए- 5 साल में कितनी बढ़ी राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से विधायक पंकज सिंह की संपत्ति

UP Election 2022: राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से बीजेपी के विधायक पंकज सिंह एक बार फिर इसी सीट से अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं. जानिए पिछले पांच सालों में उनकी संपत्ति में कितना इजाफा हुआ है.

UP Assembly Election 2022: गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को टिकट दिया है. बुधवार को उन्होंने अपना नामांकन भी भर दिया. 43 साल के पंकज सिंह ने 2017 में पहली बार नोएडा से चुनाव लड़ा था और सपा के सुनील चौधरी को एक लाख से ज्यादा वोटो से हराया था. इन पांच सालों में पंकज सिंह की संपत्ति में इजाफा हुआ है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने नामांकन पत्र में दी है. 
 
पंकज सिंह ने नोएडा से भरा नामांकन
पंकज सिंह फिलहाल कोरोना पॉजिटिव हैं जिसकी वजह से उनकी जगह यहां के सांसद डॉ महेश शर्मा ने उनका फॉर्म जमा किया. पंकज सिंह ने अपने घर के मंदिर में बैठकर अपना नामांकन भरा जिसे महेश शर्मा और भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता कलेक्ट्रेट में जमा करने गए. पंकज सिंह के खिलाफ कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है, पिछले चुनाव में मिली जीत के बाद बीजेपी ने एक बार फिर पंकज सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें नोएडा से टिकट दिया है.
 
पिछले 5 सालों में इतनी बढ़ी संपत्ति
चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशियों को इलेक्शन कमिशन को अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होता है, पंकज सिंह ने जब 2017 में नामांकन भरा तो अपनी कुल संपत्ति का ब्योरा भी दिया था. 2017 में पंकज सिंह की चल संपत्ति 1 करोड़ 60 लाख रुपये थी और अचल संपत्ति 1 करोड़ 45 लाख के करीब थी, लेकिन इन पांच सालों में उनकी संपत्ति में अच्छा खासा उछाल आया है. 
 
इलेक्शन कमिशन को दी संपत्ति की जानकारी
2022 में पंकज सिंह ने खुद अपनी संपत्ति की जानकारी दी है, जिसमे बताया गया कि उनकी चल संपत्ति अब 2 करोड़ 42 लाख की है और अचल संपत्ति 2 करोड़ 33 लाख की है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी सालाना आय 3 लाख 71 हजार बताई है जबकि उनकी पत्नी की वार्षिक आय 18 लाख 69 हजार दिखाई गई. हालांकि नकदी के मामले में 2017 से 2022 तक में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ 2017 में पंकज सिंह ने 35,400 नगद राशि दिखाई थी जो अब करीब 40 हजार हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
अमेठी: दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत; पिता भी घायल
अमेठी: दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत; पिता भी घायल
'मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...', नवदीप रिणवा के सख्त निर्देश
'मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...', नवदीप रिणवा के सख्त निर्देश
अब हर जातिगत विवाद में नहीं लगेगा SC-ST एक्ट, इलाहाबाद HC का अहम फैसला
अब हर जातिगत विवाद में नहीं लगेगा SC-ST एक्ट, इलाहाबाद HC का अहम फैसला

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget