एक्सप्लोरर

राजनाथ सिंह ने लखनऊ सीट से नामांकन दाखिल किया, पांचवें चरण में होनी है वोटिंग

राजनाथ सिंह ने मंगलवार सुबह हनुमान सेतु मंदिर में भगवान हनुमान जी की पूजा की। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने भी हनुमान चालीसा का पाठ किया।

लखनऊ, एबीपी गंगा। भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ लोकसभा सीट से उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन से पहले उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वे प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचे। राजनाथ के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहें। इनमें जेडीयू के केसी त्यागी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधांशु त्रिवेदी, प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य, दिनेश सिंह भी साथ रहे। राजनाथ का नामांकन जुलूस प्रदेश बीजेपी कार्यालय से कचहरी तक निकाला गया। इस दौरान रास्ते में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज मैंने नामांकन कर दिया है और मैं आश्वस्त हूं कि लखनऊ की जनता फिर मौका देगी। मैं ये नहीं मानता कि मोदी लहर कम हो रही है बल्कि पीएम मोदी की विश्वसनीयता और बढ़ी है।

नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने सेतु मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए। इसके अलावा राजनाथ ने शिवलिंग पर दूध भी चढ़ाया। राजनाथ सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शुभ मुहूर्त में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।राजनाथ सिंह के प्रस्तावक उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता हाईकोर्ट एलपी मिश्रा, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज पूर्व लोकायुक्त सुधीर चंद्र वर्मा वर्मा व पूर्व राज्यसभा सदस्य राम नारायण साहू थे। राजनाथ सिंह के साथ मोहनलालगंज से पार्टी के प्रत्याशी कौशल किशोर ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर में बजरंग बली का दर्शन करने के साथ शिवजी के मंदिर में जलाभिषेक किया।

राजनाथ सिंह ने लखनऊ सीट से नामांकन दाखिल किया, पांचवें चरण में होनी है वोटिंग

योगी ने किया हनुमान चालीसा का पाठ राजनाथ से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी बजरंग बली की शरण में पहुंचे।  योगी मंगलवार सुबह हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे.. उन्होंने यहां हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। बतादें कि  चुनाव आयोग ने विवादास्पद बयानों को लेकर सीएम योगी के चुनाव प्रचार पर तीन दिन की रोक लगा दी है। राजनाथ सिंह ने लखनऊ सीट से नामांकन दाखिल किया, पांचवें चरण में होनी है वोटिंग

लखनऊ सीट का इतिहास 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में लखनऊ बेहद ही महत्तवपूर्ण सीट मानी जाती है। लखनऊ पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि रही है। अटल जी का लखनऊ से खास लगाव रहा है। यहां से अटल जी पांच बार सांसद चुने गए और यहीं से सांसद रहते हुए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने।

1991 में हुए आम चुनावों में अटल जी को पहली बार इस सीट पर जीत हासिल हुई थी, तब उन्होंने कांग्रेस के रंजीत सिंह को मात दी थी, उसके बाद तो अटल जी और लखनऊ का साथ हमेशा-हमेशा के लिए हो गया। हालांकि 1991 से पहले भी अटल जी दो बार इस सीट से चुनाव लड़ चुके थे। पहला चुनाव 1957 में लड़े थे लेकिन जीत नहीं मिल पाई थी, फिर 1962 के चुनाव में भी मैदान में उतरे लेकिन हार का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget