एक्सप्लोरर

भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह का बड़ा जुबानी हमला, कहा- सपा शासनकाल में रोज दर्ज होते थे 7,650 संगीन अपराध

Lucknow News:डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सपा के शासनकाल में अपराधियों का बोलबाला था. व्यापारियों से लूट, अपहरण, फिरौती और रंगदारी जैसी घटनाएं आम थीं.ऐसे हालातों में व्यापारी पलायन को मजबूर थे.

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के व्यापारियों और मौजूदा सरकार पर दिए बयान पर भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कड़ा पलटवार किया है. लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से विधायक राजेश्वर सिंह ने रविवार को कहा कि अखिलेश यादव का बयान न केवल भ्रामक है बल्कि पूरी तरह से तथ्यहीन भी है.

डॉ. सिंह ने कहा कि सपा के शासनकाल में अपराधियों का बोलबाला था. व्यापारियों से लूट, अपहरण, फिरौती और रंगदारी जैसी घटनाएं आम थीं. उन्होंने बताया कि सपा सरकार के पांच सालों में 25,000 हत्याएं और प्रति दिन औसतन 7,650 संगीन अपराध दर्ज किए गए. ऐसे हालातों में व्यापारी पलायन को मजबूर थे.

उन्होंने कहा जो पार्टी ‘एक जिला एक माफिया की नीति पर चलती थी उसे ‘एक जिला एक उत्पाद (ODOP) जैसे विकास कार्यक्रमों की अहमियत क्या समझ आएगी.

70 हजार से अधिक पर गैंगस्टर

डॉ. राजेश्वर सिंह ने योगी सरकार की जीरो टोलरेंस  नीति का उल्लेख करते हुए बताया कि अब तक 70,000 से अधिक अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट 1,000 पर NSA और 200 से अधिक कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं. उन्होंने कहा आज व्यापारी बेखौफ हैं और उन्हें योगी सरकार में सम्मान मिल रहा है. 

उन्होंने आगे बताया कि यूपी अब देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. राज्य की GSDP 12 लाख करोड़ से बढ़कर 31 लाख करोड़ रुपये हो गई है, और प्रति व्यक्ति आय अब 1.2 लाख रुपये तक पहुंच गई है. इसके अलावा 9,956 करोड़ का जीएसटी संग्रह और 21.98 बिलियन का विदेशी व्यापार यह दिखाता है कि यूपी का व्यापारी अब वैश्विक मंच पर भी मजबूत खिलाड़ी बन चुका है.

सपा के पास न नीति न नियत

राजेश्वर सिंह ने सपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा सपा के पास न नीति है न नीयत.  जातिवाद का जहर फैलाकर समाज को तोड़ने और युवाओं का भविष्य बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि उत्तर प्रदेश अब जातिवादी राजनीति को नहीं अपनाएगा बल्कि विकास और निवेश की राह पर ही आगे बढ़ेगा. 

डॉ. राजेश्वर सिंह ने यह भी याद दिलाया कि बीते शनिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भामाशाह सम्मान समारोह में GST में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया जो इस बात का प्रमाण है कि व्यापारी अब सरकार की प्राथमिकता में हैं. 

व्यापारी मजबूत बन रहे हैं

गौरतलब है कि यूपी में ‘व्यापारी कल्याण बोर्ड भामाशाह सम्मान और ‘व्यापारी सुरक्षा फोरम जैसी योजनाएं पिछले कुछ वर्षों में लागू की गई हैं. इनका मकसद व्यापारियों की सुरक्षा सम्मान और आर्थिक भागीदारी को मजबूत करना है. यूपी सरकार ने एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) योजना के तहत हर जिले की पारंपरिक शिल्प और उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ा है जिससे लाखों कारीगरों उद्यमियों और व्यापारियों को सीधा लाभ हुआ है.

राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव को सलाह दी कि सिर्फ नकारात्मकता फैलाने के बजाय आत्मचिंतन करें कि आखिर क्यों समाजवादी पार्टी 50 सीटों से भी नीचे पहुंच गई.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget