एक्सप्लोरर

UP Politics: कांग्रेस ने रालोद को भी दिया 'धोखा'! अखिलेश यादव की राह चलेंगे जयंत चौधरी?

Rajasthan Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का विवाद जगजाहिर हो चुका है लेकिन राजस्थान में भी राष्ट्रीय लोकदल को कांग्रेस के एक फैसले से बड़ा झटका लगा है.

Rajasthan Assembly Election: लोकसभा चुनाव के पहले एक ओर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, I.N.D.I.A. अलायंस के लिए क्षेत्रीय दलों को अपने साथ लाने की कोशिश में है तो वहीं मौजूदा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में वह उन्हें तवज्जो भी नहीं दे रही है. मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच जो हुआ उसकी चर्चा चहुंओर हुई. इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रतिक्रियाएं दीं. वहीं अब राजस्थान में भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है. यहां कांग्रेस ने जयंत चौधरी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोकदल की मनपंसद सीट पर उम्मीदवार उतार दिया.

दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में कांग्रेस ने अनूपगढ़ सीट से एक महिला उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाया. कांग्रेस ने इस विधानसभा क्षेत्र से शिमला देवी नायक को कैंडिडेट घोषित किया. हालांकि रालोद यह सीट मांग रही थी. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में 2 सीटों- भरतपुर और मालपुरा से चुनाव लड़ने वाली रालोद इस बार 4-5 सीटों की मांग कर रही थी. सूत्रों की माने तो रालोद भरतपुर, अनूपगढ़, मालपुरा उदयपुरवाटी और सरदारशहर सीट की मांग कर रही थी.

जयंत चौधरी ने कही थी ये बात
जयंत चौधरी ने खुद बीते दिनों कहा था कि उन्हें कांग्रेस से वह सीटें चाहिए जो वह बीते 4-5 बार से जीत नहीं पाए हैं. हम उन्हें जीत कर देंगे. रालोद की कोशिश थी कि वह जाट बाहुल्य सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे लेकिन अनूपगढ़ सीट पर कांग्रेस के फैसले से उसे झटका लगा है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस इस बार भी रालोद को 2 सीट से ज्यादा देने के मत में नहीं है. 

अनूपगढ़ सीट से कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी के एलान पर अभी तक रालोद या जयंत चौधरी की प्रतिक्रिया नहीं है. हालांकि अंदरखाने माना जा रहा है कि कांग्रेस के इस फैसले से रालोद परेशान है और वह जल्द ही यह मुद्दा राज्य की कांग्रेस इकाई के सामने उठा सकती है.

अब यूपी में क्या होगा?
दीगर है कि उत्तर प्रदेश में रालोद, सपा और कांग्रेस  ही वह तीन मुख्य राजनीतिक दल हैं जो I.N.D.I.A बैनर के तले हैं. जब एमपी में सपा के साथ कांग्रेस का सीट शेयरिंग पर विवाद सामने आया था तब अखिलेश यादव भी खासे नाराज दिखे थे. उनका स्पष्ट कहना था कि अगर कांग्रेस को यही करना था तो वह बता देते हम गठबंधन ही नहीं करते. इतना ही नहीं यूपी के संदर्भ में अखिलेश यादव पहले ही कांग्रेस को संकेत दे चुके हैं कि वह सीटें मांग नहीं रहे बल्कि दे रहे हैं.

दूसरी ओर माना यह भी जा रहा था कि अगर राजस्थान में कांग्रेस, रालोद की डिमांड पूरी करती है तो वह यूपी में अखिलेश यादव को सीट शेयरिंग के मुद्दे पर मनाने की कोशिश कर सकते हैं. दावा था कि रालोद यूपी में सपा के साथ और कांग्रेस के साथ राजस्थान में है.

हालांकि सीटों की मांग पूरी होती न देख, रालोद का नया रुख क्या होगा यह वक्त बताएगा. राजनीतिक जानकारों की मानें तो जयंत भी अखिलेश यादव की राह चल सकते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
उत्तराखंड: तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे ₹61000
उत्तराखंड: तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे ₹61000
कौन हैं ऐश्वर्य राज? जिन्हें जयंत चौधरी ने यूपी में दी RLD की कमान
कौन हैं ऐश्वर्य राज? जिन्हें जयंत चौधरी ने यूपी में दी RLD की कमान
लखनऊ फर्जी कॉल सेंटर: अहमदाबाद से एक और आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ फर्जी कॉल सेंटर: अहमदाबाद से एक और आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget