एक्सप्लोरर

सीरियल किलर राजा कलन्दर के घर पर पसरा सन्नाटा, उम्रकैद की सजा पर क्या बोले परिवार के लोग?

UP News: सीरियल किलर राजा कलन्दर के नाती शशांक सिंह ने बताया कि उसके नाना 25 साल से जेल में हैं, नाती शशांक सिंह अपने नानी और मामा के साथ कई बार जाकर अपने नाना से जेल में कई बार मिल चुका है.

Prayagraj News: पत्रकार धीरेन्द्र सिंह समेत चौदह लोगों की हत्या आरोपी सीरियल किलर राजा कलन्दर और उसके साले को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने दोषी करार दिया है. इन दोनों को लखनऊ की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है, लखनऊ की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने करीब 25 सालों तक चली सुनवाई के बाद आज अपना फैसला सुनाया है.

सीरियल किलर राजा कलन्दर के घर जब एबीपी की टीम पहुंची तो राजा कलन्दर के घर पर लखनऊ के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैसले के बाद सन्नाटा पसरा हुआ था. एबीपी की टीम ने राजा कलन्दर के नाती शशांक सिंह से बात की तो उसने बताया कि इस फैसले से वह बिल्कुल भी खुश नहीं हैं, पहले भी वह भी 25 सालों से जेल में सजा काट रहे हैं. 

नाती शशांक सिंह ने बताया कि उसके नाना 25 साल से जेल में हैं, नाती शशांक सिंह अपने नानी और मामा के साथ कई बार जाकर अपने नाना से जेल में कई बार मिल चुका है. हालांकि वो इस फैसले से काफी निराश है, नाती शशांक सिंह ने कहा कि उसके नाना पहले से ही 25 साल जेल में बीता चुके है. ऐसे में उम्रकैद की सजा में भी अब तक उन्हें जेल से बाहर आ जाना चाहिए था लेकिन इस मामले में सजा सुनाई जाने के बाद एक बार फिर से राजा कलन्दर की जेल से बाहर आने की उम्मीदें टूट गई.

सीरियल किलर राजा कलन्दर का बैकग्राउंड 

राजा कलन्दर के बारे में कहा जाता है कि उसे जो भी शख्स पसंद नहीं आता था. उसे वह अपने फार्म हाउस या आस-पास की जगहों पर बुलाकर बेरहमी से कत्ल कर देता था और लाश के टुकड़े टुकड़े कर उसके कुछ हिस्से को फार्म हाउस में छिपा देता था. जबकि कुछ को मध्य प्रदेश व यूपी के जंगलों व नदियों में फेंक देता था. राजा कलन्दर इतना बेरहम था कि उसने कई लोगों को मारने के बाद उनकी खोपड़ी का मांस भी भूनकर खाया हुआ था.

वह कत्ल करने वाले लोगों की खोपड़ी को वह फॉर्म हाउस के एक पेड़ पर टांग देता था. हालांकि सजा सुनाए जाने से पहले अदालत में लाए जाने पर वह खुद को बेगुनाह बताता रहा उसका कहना था कि उसे सियासी रंजिश की वजह से फंसाया गया है. तमाम पत्रकारों और गांव वालों की मौजूदगी में की गई छापेमारी में फॉर्म हाउस से चौदह नर कंकाल बरामद होने की बात पर वह कोई जवाब नहीं दे सका.

आर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करता था राजा कलन्दर

राजा कलन्दर का असली नाम राम निरंजन है और वह आर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करता था. एक मामूली कर्मचारी होने के बावजूद वह खुद को राजा ही समझता था उसका कहना था कि जो आदमी उसे पसंद नहीं आता उसे वह अपनी अदालत में सजा देता था. अजीब सोच के इंसान राजा कलन्दर ने अपनी पत्नी का नाम फूलन देवी और दोनों बेटों के नाम अदालत व जमानत रखे हुए था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget