एक्सप्लोरर

UP Politics: राजा भैया ने कांग्रेस को लेकर कही बड़ी बात, बोले- यूपी में नहीं है पार्टी का कोई वजूद 

UP Assembly Election: अलीगढ़ (Aligarh) में राजा भैया (Raja Bhaiya) ने कहा कि यूपी में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है. उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में प्रदेश सरकार अच्छी है और कुछ मामलों में नहीं है.

Raghuraj Pratap Singh Aligarh Visit: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी (jansatta dal loktantrik party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (Raghuraj Pratap Singh) राजा भैया की जन संकल्प यात्रा आज अलीगढ़ पहुंची. अलीगढ़ में राजा भैया (Raja Bhaiya) का जगह-जगह पर स्वागत किया गया. मीडिया से बात करते हुए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि लखनऊ (Lucknow) में जनसत्ता दल का गठन हुआ था जिसमें हमारे अलीगढ़ (Aligarh) से भी कई साथी शामिल हुए थे. लेकिन, उसके बाद कोविड की चपेट में पूरा देश आ गया था. अब जब उससे निजात मिली है तो सम्मानित पदाधिकारियों से मिलने, जनता का आशीर्वाद लेने और आप सभी से मिलने के लिए पूरे प्रदेश में यात्रा निकल रही है. ये यात्रा आगरा से आरंभ होकर नोएडा तक जाएगी, हम इसमें सम्मिलित हुए हैं.

सरकार को लेकर कही ये बात 
राजा भैया ने कहा कि कुछ मामलों में प्रदेश सरकार अच्छी है और कुछ मामलों में नहीं है. बढ़ती हुई महंगाई घरेलू दैनिक उपयोग की वस्तुएं चाहे वो सरसों का तेल हो या कुछ और, कई चीजें हैं जिनती कीमतों की वजह से आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. किसानों की भी अपनी समस्याएं हैं. लेकिन, हम ये कहेंगे कि जो लोग आंदोलन कर रहे हैं, उसमें असली किसान खेतों में काम कर रहे हैं.

ओम प्रकाश राजभर बोले- जितना BJP दो महीने में खर्च करती है, हमारे बिरादर एक महीने में दारू पी जाते हैं

गठबंधन को लेकर किसी से नहीं हुई बात 
राजा भैया ने कहा कि गठबंधन को लेकर अभी किसी तरह की वार्ता किसी से नहीं हुई है. अभी पहले हम अपना ढांचा मजबूत करेंगे, कोविड के कारण हमारा संपर्क नहीं हो पाया था. प्राथमिकता ढांचे को मजबूत करने पर है. जहां तक व्यक्तिगत योगी महाराज जी की बात है जब वो राजनीति में नहीं थे तब से मैं उनसे परिचित हूं. वो गोरखनाथ पीठाधीश्वर हैं, हमारा उनसे, पीठ से उसका पुराना नाता है. वो हमारे लिए पीठाधीश्वर है. हमारा सौभाग्य रहा है कि कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम करने का मौका मिला, हम सभी का सम्मान करते हैं.

कांग्रेस का यूपी में कोई वजूद नहीं 
राजा भैया ने कहा कि कांग्रेस का कोई वजूद यूपी में नहीं है, जो लोग कह रहे हैं उनका अपना नजरिया है. महिलाएं तो बराबर की हकदार होती हैं. चुनाव है, हर दल मेहनत कर रहा है. हम लोग भी मेहनत कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश सर्वाधिक महत्वपूर्ण राज्य है. प्रदेश की राजनीति जो करवट लेती है देश पर उसका प्रभाव पड़ता है. महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण का बयान को कोई मायने नहीं रखता है. इस सरकार में दंगे नहीं हुए हैं, ये बात सही है. रामराज्य तो भगवान श्रीराम ही ला सकते हैं वो किसी इंसान के बस की बात नहीं है, उनको आदर्श मान करके उनके रास्ते पर चला जा सकता है, चलने का प्रयास किया जा सकता है. हम सभी लोगों को उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: अखिलेश यादव बोले- बदलाव चाहती है जनता, चुनाव में होगा भाजपा का सफाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी: खुदाई में मिले रहस्यमयी 29 धातु के गोले, सामने आई सच्चाई
अमेठी: खुदाई में मिले रहस्यमयी 29 धातु के गोले, सामने आई सच्चाई
यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे...
यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे...
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा

वीडियोज

Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget